कानपुर में पुलिस-प्रशासन ने सपाइयों और कांग्रेसियों का रोका रास्ता, तिलक हाल से नही निकला जुलूस, कई नेता गिरफ्तार

Akhilesh Yadav नर्वल में पूर्व विधायक समेत सपइायों की पुलिस से बहस होने से हालात तनावपूर्ण हो गए। वहीं शिवराजपुर में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली तो सपाई जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए। नवीन मार्केट में सपाइयों को गिरफ्तार किया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:57 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:57 PM (IST)
कानपुर में पुलिस-प्रशासन ने सपाइयों और कांग्रेसियों का रोका रास्ता, तिलक हाल से नही निकला जुलूस, कई नेता गिरफ्तार
किसान आंदोलन के समर्थन में सपाई निकाल रहे ट्रैक्टर रैली।

कानपुर, जेएनएन। किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ट्रैक्टर-ट्राली रैली निकाल रहे सपाइयों को प्रशासन की सख्ती का सामना करना पड़ा। शिवराजपुर, मंधना बिठूर और नवीन मार्केट में पुलिस ने सपाइयों को ट्रैक्टर ट्राली समेत गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों ने विरोध करने का प्रयास किया तो पुलिस हल्का बल भी दिखाया। पूर्व विधायकों लाल सिंह तोमर,अरुणा तोमर व मुनीन्द्र शुक्ला के नेत्रत्व में सपाइयों की पुलिस-प्रशासन से तीखी नोकझोक भी हुई। कुछ देर तक पुलिस और सपाइयों के बीच तनातनी के हालात बने लेकिन बाद में माहौल नियंत्रित हो गया। नर्वल तहसील के टौंस चौराहे पर रोके जाने से मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर लगभग दो दर्जन ट्रैक्टरों पर दो सैकड़ा से अधिक सपाई हाईवे स्थित नर्वल मोड़ से रेलवे स्टेशन सरसौल होते हुए नर्वल तहसील की तरफ बढ़ रहे थे।पूर्व विधायक लाल सिंह तोमर,अरुणा तोमर व मुनीन्द्र शुक्ला के नेत्रत्व में सपाई ट्रैक्टर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी टौंस चौराहे पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने सपाइयों को रोकने की कोशिश की तो सपाई नारेबाजी व हंगामा करने लगे।आगे बढ़ने को लेकर सपाइयों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें : सपाइयों और किसानों के प्रदर्शन पर भारी पड़ी चाक चौबंद व्यवस्था, जानें- कानपुर के आसपास की स्थिति

एसडीएम नर्वल उपमा पाण्डेय व सीओ सदर ऋषिकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर सपा नेताओं से बातचीत की।प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर सभी को शांत कराया। इस दौरान हाईवे से जुड़े साढ़ सरसौल मुख्य मार्ग, टौंस चौराहे से नर्वल तहील जाने वाले व टौंस से तिलसहरी होते हुए चकेरी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।लगभग आधा घंटे जाम लगने से वाहन फंसे रहे।

प्रशासन द्वारा ट्रैक्टरों को मुख्य मार्ग से अलग हटवाने के बाद आवागमन शुरू हो सका।इस दौरान सपाइयों ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर भी प्रशासन ने जबरन ट्रैक्टर रैली को रोका। ट्रैक्टर मार्च पूरा नहीं करने दिया और यहां पर महाराजपुर ,नर्वल थानों का भारी पुलिस बल व पीएसी भी तैनात रही।

उधर, नवीन मार्केट से ट्रैक्टर रैली निकाल रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान समेत दो दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लाया गया। शिवराजपुर में ग्रामीण समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकली गई ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोक दिया। इसपर सपाई जीटी रोड पर ही धरने पर बैठ गए। बिठूर में ट्रैक्टर रैली के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ता हरिओम पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं को घर पर ही नजरबंद करके ट्रैक्टर मंधना चौकी में खड़े कराए गए हैं।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता गिरफ्तार

तिलक हाल से मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें जुलूस निकालने से मना कर दिया जिसके बाद कांग्रेसी भड़क गए। जुलूस के साथ ही ट्रैक्टर यात्रा निकलने की भी तैयारी थी। इसके लिए एक ट्रैक्टर लेकर भी कांग्रेसी पहुँचे थे लेकिन पुलिस को इसके भनक लड़ गयी। जिसके बाद ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। उधर कांग्रेसियों का कहना था कि गणतंत्र दिवस पर वह पिछले 71 सालों से जुलूस निकाल रहे है। इसके लिए वह प्रशासन को सूचना भी दे चुके हैं। आजादी से जुड़े इस पर्व को मनाने से सरकार कैसे रोक सकती है। इसके बाद पुलिस ने बस लगाकर कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, शहर अध्यक्ष उत्तर नौशाद आलम मंसूरी, दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित, कृपेश त्रिपाठी, अभिनव तिवारी, संदीप शुक्ला, अशोक धनविक, ग्रीन बाबु सोनकर, आयुष अग्रवाल समेत तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी