कानपुर देहात में हत्यारोपित हुई जेल, सहकर्मी को चाकू मारकर उतारा था मौत के घाट, रनियां से हुई थी गिरफ्तारी

26 फरवरी को कच्छा पहनने पर हुए विवाद के बाद बांदा निवासी सहकर्मी ने कर दी थी हत्या। बहराइच निवासी विवेक और हत्यारोपित कमरे में रहते थे एकसाथ पुलिस ने रनियां से किया था गिरफ्तार। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्यारोपित को जेल भेज दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:45 PM (IST)
कानपुर देहात में हत्यारोपित हुई जेल, सहकर्मी को चाकू मारकर उतारा था मौत के घाट, रनियां से हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा जेल भेजे जाने का सांकेतिक चित्र।

कानपुर देहात, जेएनएन। रनियां में फैक्ट्री कर्मी विवेक कुमार शुक्ला की हत्या में आरोपित अजय को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल जाते समय आरोपित ने कहा कि आवेश में आकर बड़ी गलती की है। 

बहराइच के शुक्ला मोहल्ला निवासी विवेक कुमार शुक्ला रनियां के प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। 26 फरवरी को विवेक के सहकर्मी बांदा निवासी अजय ने उसका कच्छा पहन लिया था। इस बात पर हुए विवाद में अजय ने सब्जी वाले चाकू से गोदकर विवेक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे रनियां से गिरफ्तार किया था। रविवार को पूछताछ व हत्या में अहम साक्ष्य एकत्र करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जेल जाते समय वह रोने लगा और कहा कि विवेक से उसकी अच्छी बोलचाल थी और कमरे में साथ रहते भी थे, लेकिन बीते शुक्रवार को उसका कच्छा पहन लिया, उसने मुझसे कहा तो पता नहीं मेरे दिमाग में क्या चल रहा था कि जो उससे लड़ गया। इसके बाद कुछ समझ में नहीं आया और गाली देने पर चाकू उठाकर वार कर दिया। यह सोचकर वार नहीं किया था कि वह मर जाएगा। अपने किए पर बहुत अफसोस है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्यारोपित को जेल भेज दिया है। 

chat bot
आपका साथी