नशेबाजी और जरायम का अड्डा बनता जा रहा किदवई नगर फाउंटेन पार्क, शिकायतों पर नहीं लिया जा रहा संज्ञान

किदवई नगर मेन रोड पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में कभी झूला फव्वारा इसके साथ म्यूजिक बजता था तब परिवार के साथ पार्क में धूमने के लिए आते थे। धीरे-धीरे यह पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क के पीछे के हिस्से में तो अक्सर गंदगी जमा रहती है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:35 PM (IST)
नशेबाजी और जरायम का अड्डा बनता जा रहा किदवई नगर फाउंटेन पार्क, शिकायतों पर नहीं लिया जा रहा संज्ञान
अंदर इंटरलाकिंग टाइल टूटी और फव्वारे में कूड़ा जमा रहता है

कानपुर, जेएनएन। दक्षिण क्षेत्र में कभी अपनी खास पहचान रखने वाला म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में लोग अब आने से कतराते हैं, क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक नशेबाजों का जमावड़ा लगा रहता है।

किदवई नगर मेन रोड पर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन पार्क में कभी झूला, फव्वारा इसके साथ म्यूजिक बजता था, तब परिवार के साथ पार्क में धूमने के लिए आते थे। धीरे-धीरे यह पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क के पीछे के हिस्से में तो अक्सर गंदगी जमा रहती है। हालांकि कुछ माह पहले नगर निगम ने पार्क की दीवारों में रंगाई पुताई कराई थी। पार्क बाहर से देखते में अच्छा लगता है, अंदर इंटरलाकिंग टाइल टूटी और फव्वारे में कूड़ा जमा रहता है।

जल संचय के लिए की है खोदाई : डेढ़ माह पहले नगर निगम ठेकेदार ने जलसंचय के लिए खोदाई की थी। मिट्टी पार्क में ही जमा रहती है। इससे उडऩे वाली धूल से सभी परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत की है।

स्ट्रीट वेंडरों भी नहीं बस पाये : किदवई नगर म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के बाहर नगर निगम से सुंदरीकरण कर वेंडरों को जगह देने की योजना बनाई थी, लेकिन यह येाजना अभी तक लागू नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर नगर निगम जोन तीन कार्यालय के बाहर गाड़ी खड़ी करने का संकट है। इस वजह से वेंडरों की जगह अब नगर निगम कर्मचारियों की गाड़ी खड़ी होंगी। धीरे-धीरे यह पार्क बदहाल होता जा रहा है। पार्क के पीछे के हिस्से में तो अक्सर गंदगी जमा रहती है। हालांकि कुछ माह पहले नगर निगम ने पार्क की दीवारों में रंगाई पुताई कराई थी। पार्क बाहर से देखते में अच्छा लगता है, अंदर इंटरलाकिंग टाइल टूटी और फव्वारे में कूड़ा जमा रहता है।

chat bot
आपका साथी