KBC 13: देश के 2.5 करोड़ लोगों में से टाप टेन के लिए चयनित हुए थे कन्नौज के प्रिंस, पेशे से हैं साफ्टवेयर

शहर के बलायपुल निवासी कारोबारी निर्मल गुप्त के पुत्र प्रिंस जय सेठी पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और हरियाणा के गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के लिए किस्मत आजमाई। जरूरी औपचिरकताओं के बाद 30 मई को आनलाइन टेस्ट हुआ।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:03 PM (IST)
KBC 13: देश के 2.5 करोड़ लोगों में से टाप टेन के लिए चयनित हुए थे कन्नौज के प्रिंस, पेशे से हैं साफ्टवेयर
केबीसी 13 के एपिसोड से संबंधित प्रतीकात्मक फोटाे।

कन्नौज, जेएनएन। दहलीज पर पहुंच जाने के बाद भी वापस लौटने की निराशा हो सकती है, मगर इत्रनगरी के लिए गौरव की बात यह है कि जिले से कोई पहली बार देश के सबसे बड़े शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचा। पूरे देश के ढाई करोड़ लोगों में चुनकर जिले के प्रिंस टाप टेन में पहुंचे, यह बात अलग है कि वह फास्टेस्ट फिंगर का सही जवाब न देने की वजह से हाट सीट पर नहीं पहुंच पाए। 

शहर के बलायपुल निवासी कारोबारी निर्मल गुप्त के पुत्र प्रिंस जय सेठी पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं और हरियाणा के गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं।  उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के लिए किस्मत आजमाई। जरूरी औपचिरकताओं के बाद 30 मई को आनलाइन टेस्ट हुआ। 26 जून को लखनऊ बुलाया गया। वहां से शो के लिए मुंबई जाने के लिए चयनित हो गए। 27 अगस्त को मुंबई बुलाया गया। वह पिता के साथ शो में पहुंचे। मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में वह फास्टर फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंच गए। यहां वह सही जवाब नहीं दे पाए, जिसकी वजह से हाट सीट से दूर रह गए। गौरतलब है कि केबीसी में पहुंचने के लिए इससे पहले भी जिले के कई लोगों ने प्रयास किया, लेकिन मुंबई तक कोई नहीं पहुंचा। 

chat bot
आपका साथी