कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित। मिशन शक्ति अभियान व प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले हुए शामिल। संक्रमण काल के दौरान उससे पहले हुई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 04:25 PM (IST)
कराटे की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
सम्मान पाने के बाद खिलाड़ियों ने मनाया जश्न।

कानपुर, जेएनएन। कराटे में प्रदेश स्तरीय व ओपन राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों काे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जज राज प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 20 से ज्यादा खिलाड़ियों को सम्मानित कर आगामी स्पर्धाओं के लिए जरूरी टिप्स दिए। राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे राज प्रताप सिंह ने बताया कि संक्रमण काल के दौरान उससे पहले हुई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इन्होंने रोशन किया नाम 

बालिका शिवांगी राजपूत ने दिल्ली के तालकटोरा में हुई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर शहर का नाम कराटे के क्षेत्र में रोशन किया। प्रियांशु राजपूत और एंजल ने भी कई स्पर्धाओं में पदक झटके हैं। यह खिलाड़ी भविष्य में होने वाली स्पर्धाओं में शहर को पदक दिला सकते हैं। इसलिए उनके द्वारा पिछली प्रतियोगिताओं में किए गए प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने की मंशा से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आकांक्षा कराटे क्लासेस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा संक्रमण काल में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आत्मरक्षा कैंप भी लगाया गया था। जिसमें बालक और बालिका वर्ग के पदकधारी खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया था।

यह खिलाड़ी भी हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में चाहत सोनी, रुद्र तिवारी, इंद्रजीत कुशवाहा, अक्षत सचान, सिद्धार्थ कटियार, आदर्श मिश्रा, महक सविता, यीशु कुमार, श्लोक कुमार, संस्कृति, ओम वर्मा, कार्तिक गौतम, ऋषि, अनन्या, शिव और कृति को भी सम्मानित किया गया। 

chat bot
आपका साथी