दो शिफ्ट में दर्शकों के लिए आज से खुल रहा कानपुर का चिडिय़ाघर, एक अक्टूबर से ट्वाय ट्रेन का मजा

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कानपुर प्राणि उद्यान में कोविड नियमों का पालन कराते हुए पहले दिन छह सौ लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा इसमें लोग बीस-बीस के समूह में ही जानवरों को देखते हुए आगे बढ़ते रहेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:54 AM (IST)
दो शिफ्ट में दर्शकों के लिए आज से खुल रहा कानपुर का चिडिय़ाघर, एक अक्टूबर से ट्वाय ट्रेन का मजा
कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद कानपुर का चिड़याघर खुला।

कानपुर, जेएनएन। शहरवासियों के लिए चिडिय़ाघर सात महीने बाद शनिवार को फिर से खुलेगा। इसमें पहले दिन छह सौ दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर इसे सुबह साढ़े आठ से साढ़े 12 व एक से पांच बजे तक दो पालियों में खोला जाएगा।

चिडिय़ाघर खुलने के शुरूआती दौर में रात्रिचर प्राणि घर व सांप घर नहीं खोला जाएगा। इसके अलावा ट्वाय ट्रेन भी बंद रहेगी। इन सभी को एक अक्टूबर के बाद शुरू करने की योजना है। एक पाली में तीन सौ दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। दर्शकों को अभी चिडिय़ाघर की सैर करने के लिए गोल्फ कार्ट अथवा ई-वाहन भी नहीं मिल सकेगा। फिलहाल दिव्यांगों, वृद्धों व बीमार व्यक्तियों को ही इसकी सुविधा मिलेगी।

सहायक निदेशक अरविंद सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर के बाद अनुभूति केंद्र खुलने की संभावना है। उसके लिए 10 व 20 रुपये का टिकट रखा गया है। एक दिन में महज सौ लोगों को इसमें प्रवेश मिलेगा। वह 20-20 के समूह में अंदर जाकर इसे देख सकेंगे। वहीं, चिडिय़ाघर में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा। बिना मास्क अंदर पकडऩे जाने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा।

प्राणि उद्यान की कुछ खास बातें

-चिडिय़ाघर की स्थापना चार फरवरी 1974 को हुई थी -एक जनवरी 2019 को सर्वाधिक 22 हजार दर्शक आए थे -इस दिन आठ लाख 53 हजार का रेवेन्यू मिला था -चिडिय़ाघर में 1537 वन्य जीव हैं जिनमें 146 मांसाहारी हैं -एक अक्टूबर के बाद आधी क्षमता से चलेगी ट्वाय ट्रेन -ट्वाय ट्रेन में 76 की बजाय 38 दर्शक बैठ सकेंगे -वयस्कों का टिकट 60 रूपये व बच्चों का 30 रुपये होगा -जिराफ का जोड़ा लाने का प्रयास किया जा रहा है, इसका खर्च ढाई करोड़ रुपये आता है।
chat bot
आपका साथी