Kanpur Weather Update: तेज से बारिश के कारण और गिरेगा तापमान, कुछ ही दिनों में ठंड की दस्तक के आसार

मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून के वापस होते ही दक्षिण पश्चिमी हवा बंद हो गई है। चक्रवाती तूफान जवाब के असर से हवा फिर से चालू हो गई है लेकिन यह कुछ ही दिन तक रहेगी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM (IST)
Kanpur Weather Update: तेज से बारिश के कारण और गिरेगा तापमान, कुछ ही दिनों में ठंड की दस्तक के आसार
कानपुर में बारिश के बीच निकलता वाहन।

कानपुर, जेएनएन। चक्रवाती तूफान का असर थमने ही बारिश रुक जाएगी। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से आ रही नमी युक्त हवा पर ब्रेक लग जाएगा। हफ्ते भर के अंदर गुलाबी सर्दी दस्तक दे सकती है। पहले रात का और फिर दिन का तापमान गिरेगा। कुछ दिन धूप निकलेगी और हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हवा की रफ्तार सामान्य रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर से गुलाबी सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून के वापस होते ही दक्षिण पश्चिमी हवा बंद हो गई है। चक्रवाती तूफान जवाब के असर से हवा फिर से चालू हो गई है, लेकिन यह कुछ ही दिन तक रहेगी। अरब देशों की ओर से शुष्क हवा आनी शुरू हो गई है। इसका असर अभी ज्यादा नहीं है। जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह हल्की बारिश करा सकता है। कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। एक और कम दबाव का क्षेत्र लक्ष्यद्वीप और उससे सटे दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। एक ट्रफ रेखा लगभग 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश के साथ लक्ष्यदीप पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिम और इससे सटे  बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अक्टूबर में 35 वर्षो के बारिश का रिकार्ड टूटा है। सोमवार सुबह आठ से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 127.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 16 अक्टूबर 1974 : 60.2mm 10 अक्टूबर 1985 :165.5mm 19 अक्टूबर 1987: 81.5mm 31 अक्टूबर 1999 :66.6mm 13 अक्टूबर 1992 :64.6mm 2 अक्टूबर 2013 :101.2mm 5 अक्टूबर 2009 :62.2mm

chat bot
आपका साथी