Kanpur weather Update: देर रात हुई बारिश से मौसम में आई ठंडक, हवा के साथ धूप भी दिखाएगी असर

Kanpur weather Update मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की इस बार का पश्चिमी विक्षोभ काफी सशक्त था। इसकी वजह से तेज हवा चली और बारिश भी हुई। इसको राजस्थान के पास बने विपरीत हवा के क्षेत्र की वजह से और बल मिल गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:46 PM (IST)
Kanpur weather Update: देर रात हुई बारिश से मौसम में आई ठंडक, हवा के साथ धूप भी दिखाएगी असर
पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख की और बढ़ा, नया दो दिन बाद होगा सक्रिय।

कानपुर, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार की रात को हवा 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली। बारिश की रफ्तार और मात्रा की बात की जाए तो भी काफी ठीक रही। फिलहाल इस विक्षोभ की लोकेशन लद्दाख के पास है। अगले दो दिन सामान्य से तेज हवा चलेगी, जबकि धूप भी अपना असर दिखाएगी। तापमान और उमस में इजाफा होगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 10.8 मिलीमीटर वर्षा का आकलन किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की इस बार का पश्चिमी विक्षोभ काफी सशक्त था। इसकी वजह से तेज हवा चली और बारिश भी हुई। इसको राजस्थान के पास बने विपरीत हवा के क्षेत्र की वजह से और बल मिल गया। मैदानी क्षेत्रों की ओर नमी लिए हवा आ गई। वर्षा 10.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। अभी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड की और बढ़ रहा है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की संभावना है। नया विक्षोभ 24 अप्रैल तक सक्रिय होगा। कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज, कन्नौज, इटावा, औरैया समेत अन्य जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी