Kanpur Weather Update: शहर में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, हल्की वर्षा जारी रहने के आसार

डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर अजमेर मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान सतना जमशेदपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:11 PM (IST)
Kanpur Weather Update: शहर में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, हल्की वर्षा जारी रहने के आसार
कानपुर में हवा संग बारिश की जताई जा रही संभावना। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। शहर में तीन दिन तक हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम के बदलने की उम्मीद है। जहां एक ओर हवा की गति सामान्य से तेज रहेगी तो वहीं, धूप, गर्मी और उमस के बीच हल्की वर्षा जारी रहने के आसार हैं। तापमान में उतार चढ़ाव होगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह अगले दो से तीन दिन के अंदर मैदानी क्षेत्रों की ओर आएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, अजमेर, मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान, सतना, जमशेदपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक निम्न दबाव की रेखा गुजरात से गुजर रही है। दो दिन तेज बारिश कराने वाला सिस्टम कमजोर हो गया है। नए सिस्टम की वजह से आंधी जैसी हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान: डा. पांडेय के मुताबिक शनिवार को बदली और दोपहर में धूप निकलने की वजह से शुक्रवार के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2, न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वर्षा दो मिलीमीटर हुई।

chat bot
आपका साथी