Weather Update Kanpur: मानसून की विदाई में तापमान का उतार-चढ़ाव, दोपहर में हल्की गर्मी और शाम से ठंड का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अलविदा की ओर है और इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुबह और दोपहर में हल्की गर्मी के साथ शाम से ठंड का अहसास होगा। दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवा कमजोर होने से मौसम परिवर्तन शुरू हो गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 11:49 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 11:49 AM (IST)
Weather Update Kanpur: मानसून की विदाई में तापमान का उतार-चढ़ाव, दोपहर में हल्की गर्मी और शाम से ठंड का अहसास
कानपुर के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

कानपुर, जेएनएन। मानसून की विदाई हो गई है। अगले कुछ दिनों में यह पूरी तरह से अलविदा कह देगा। अफगानिस्तान, पाकिस्तान की ओर से शुष्क हवा आनी शुरू हो गई है। तापमान में उतार चढ़ाव होगा। हवा सामान्य से तेज चलेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सुबह और दोपहर में हल्की गर्मी रहेगी, जबकि शाम में ठंडक होने लगेगी। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवा उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में चल रही हैं। अगले 24 घंटे में गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर है जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक और चक्रवात हवा का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास का क्षेत्र पर बना हुआ है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो से तीन दिन में यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा। पूर्वी पश्चिम ट्रफ रेखा अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक और दक्षिण महाराष्ट्र होते हुए पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर तक बनी हुई है।

मौसम की संभावित गतिविधि : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के शेष हिस्सों और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्व भारत में बारिश संभव है।

यहां हुई तेज और हल्की बारिश : सोमवार को केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पूर्व राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

chat bot
आपका साथी