Kanpur Weather Update: 24 घंटे बाद मौसम में आएगा बदलाव, बदली छाए रहने के आसार

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की रविवार की दोपहर से मौसम में परिवर्तन की संभावना बन रही है। रात तक बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव होगा।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:56 AM (IST)
Kanpur Weather Update: 24 घंटे बाद मौसम में आएगा बदलाव, बदली छाए रहने के आसार
कानपुर में मौसम की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। मानसून पर अस्थाई तौर पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से क्षेत्रीय चक्रवात सक्रिय हो सकता है। इससे कुछ हिस्साें में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और बिहार के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इससे तराई वाले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। वहां की बारिश से ठंडी हवा कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद आदि शहरों में आएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की रविवार की दोपहर से मौसम में परिवर्तन की संभावना बन रही है। रात तक बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव होगा।

 पिछले 24 घंटे के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों जैसे झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में मानसून सक्रिय रहा। इन सभी राज्यों में मध्यम से भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, तेलंगाना, दक्षिण गुजरात, आंतरिक ओडिशा, शेष पूर्वोत्तर भारत और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकार्ड हुई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हुई।

 देश भर में बने मौसमी सिस्टम मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब से गुजर रहा है, हालांकि पूर्वी छोर हरदोई, वाराणसी, डाल्टनगंज, डिगा और फिर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रहा है। एक ट्रफ रेखा कर्नाटक से केरल तक फैली हुई है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर में उत्तरी केरल तट पर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बना हुआ है

अगले 24 घंटे में केरल में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

chat bot
आपका साथी