Kanpur Weather Update: पांच दिन में बढ़ा पांच डिग्री पारा, दिन में सताने लगी धूप

कानपुर शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ने लगी है। हवा की गति सामान्य से तेज है लेकिन तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से मौसम तेजी से बदला है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:50 AM (IST)
Kanpur Weather Update: पांच दिन में बढ़ा पांच डिग्री पारा, दिन में सताने लगी धूप
कानपुर के मौसम का हाल गर्म हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी बढ़ गई है। हवा सामान्य से तेज चल रही है और फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले पांच दिन में पांच डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वातावरण में मौजूद आर्द्रता में कमी आ गई है। मौजूदा समय में कोई खास मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर बढ़ने की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू कश्मीर और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के ऊपर है। इसके पीछे ही एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। उसकी लोकेशन उत्तरी पाकिस्तान के नजदीक है। केरल और कर्नाटक के तटों के पास अरब सागर पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। केरल के तटों पर एक ट्रफ भी बनी है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली।

लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, असम और मेघालय में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2, न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस। हवा 3.6 किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड हुई। अधिकतम आर्द्रता 70 फीसद रही।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति

दिन अधिकतम न्यूनतम

20 फरवरी : 28.0 : 10.8

21 फरवरी : 26.8 : 10.6

22 फरवरी : 27.6 : 12.0

23 फरवरी : 29.0 : 12.8

24 फरवरी : 31.2 : 13.6

chat bot
आपका साथी