Kanpur Weather Update: होली में मौसम का साथ, अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर पश्चिमी दिशा से आने वाली हवा रुक गई हैं। दो दिन बाद से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से हल्की राहत मिलने की संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:50 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 10:50 AM (IST)
Kanpur Weather Update: होली में मौसम का साथ, अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा तापमान
कानपुर में आया होली वाला मौसम ।

कानपुर, जेएनएन। शहर में पूर्व अनुमान के अनुसार आखिर सोमवार को होली वाला मौसम रहा है। फिलहाल आने वाले दो दिन तक ऐसा ही तापमान रहने वाला है। जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तर पश्चिमी दिशा हवा पर ब्रेक लग गया है। हालांकि बुधवार की रात हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है क्योंकि उत्तर पश्चिमी दिशा की ओर से हवा आनी शुरू हो जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि हवा सामान्य से तेज चलेगी। 

पहाड़ी इलाकों में हो सकती हल्की बारिश

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की जाएगी। 24 घंटे के दौरान जम्मू कश्मीर, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और हिमपात का भी अनुमान है। उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी भागों में मध्यम से भारी बारिश जबकि उत्तरी अंडमान और निकोबार के द्वीपों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों तथा कोंकण गोवा के कुछ भागों में लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं।

कानपुर आसपास मौसम का हाल

उन्होंने बताया कि कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अलीगढ़, एटा समेत अन्य शहरों में गर्मी रहेगी और चटक धूप निकलेगी। वातावरण में नमी का स्तर होने लगा है। डॉ. पांडेय के मुताबिक गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना है, जबकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित है। केरल और मध्य महाराष्ट्र के बीच ट्रफ रेखा बनी है। इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम आर्द्रता 70 फीसद रही और हवा 3.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

chat bot
आपका साथी