Kanpur Weather Update: सामान्य से तेज चल रही हवा, गर्म हुए दिन और रात

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। हालांकि उत्तराखंड में अबतक मौसम साफ बना हुआ था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:56 AM (IST)
Kanpur Weather Update: सामान्य से तेज चल रही हवा, गर्म हुए दिन और रात
कानपुर में मौसम के तेवर गर्म हो गए हैं।

कानपुर, जेएनएन। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने से दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। हवा भी सामान्य से काफी तेज चल रही है लेकिन उसका आंशिक असर ही नजर आ रहा है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। इसकी लोकेशन जम्मू कश्मीर के पास होने की बात कही जा रही है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी उत्तरी पाकिस्तान और इसके आसपास के क्षेत्रों पर है।

अगले चौबीस घंटे में बदल सकता मौसम

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी राज्यों पर इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी हलचल काफी बढ़ी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान संभावना है कि जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में अब तक मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन अब राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा और उम्मीद है कि कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।

चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4, न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड हुआ। हवा 7.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले दो-तीन दिनों के दौरान देश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। हालांकि 28 फरवरी से हवा के रुख में बदलाव होगा, ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के भागों में हल्की ठंडक होगी। मध्य महाराष्ट्र के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से एक टर्फ केरल तक बनी है।

chat bot
आपका साथी