Kanpur Weather Forecast: तेज हवा चलने संग बारिश के आसार, गर्मी और उमस का बढ़ेगा स्तर

बंगाल की खाड़ी में नए निम्न दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं जिसके मैदानी क्षेत्रों की ओर जल्द से जल्द आने की आसान है चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया सिस्टम भी मजबूत है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:34 PM (IST)
Kanpur Weather Forecast: तेज हवा चलने संग बारिश के आसार, गर्मी और उमस का बढ़ेगा स्तर
बारिश के आसार से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में दो दिन झमाझम बारिश कराने के बाद सशक्त मानसूनी सिस्टम राजस्थान की ओर बढ़ गया है। वहां पहले से चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित था। उसके वजह से तेजी से बारिश कराने वाली हवा राजस्थान की ओर चली गई। अब वहां ठीक ठाक वर्षा के आसार बन रहे हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में  मंगलवार से बारिश की संभावना बन रही। इससे पहले तापमान में उतार चढ़ाव होगा। गर्मी और उमस में इजाफा होगा। बंगाल की खाड़ी में नए निम्न दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, जिसके मैदानी क्षेत्रों की ओर जल्द से जल्द आने की आसान है चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया सिस्टम भी मजबूत है। मंगलवार या बुधवार को 25 से 30 मिलीमीटर मिलीमीटर बारिश हो सकती है हवा सामान्य से काफी तेज चलेगी।

कम दबाव का क्षेत्र अब राजस्थान के मध्य भागों और पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 तक फैला हुआ है। मानसून की ट्रफ अब जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के मध्य भागों बने हुए कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से होते हुए, सीधी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, दीघा और फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

तेलंगाना से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक रायलसीमा होते हुए निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों, झारखंड, दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों और विदर्भ और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के तराई ज़िलों मै , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश संभव है।

chat bot
आपका साथी