Kanpur Weather Update: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, हवाएं दे रहीं गर्मी से राहत

कानपुर शहर में मौसम स्थिर नहीं है तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दिन में चटक धूप के बावजूद तेज हवाओं के चलने से गर्मी का अहसास कम हो रहा है। हालांकि रात में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम बना हुआ है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 12:51 PM (IST)
Kanpur Weather Update: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, हवाएं दे रहीं गर्मी से राहत
कानपुर में आसमान साफ और तेज हवाएं चल सकती हैं।

कानपुर, जेएनएन। शहर में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। सुबह सुहानी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो रहा है तो दोपहर में चटक धूप से गर्मी सता रही है। हालांकि तेज हवाओं में नमी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आसमान साफ रहेगा और फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। तेज हवाओं से गर्मी का अहसास कम होगा।

मौसम विभाग के अनुसार देश भर में बने मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर है। झारखंड और आस-पास के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश पर है। दक्षिण मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी गतिविधियों होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ओडिशा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश के साथ 1 या 2 जगह मध्यम वर्षा हो सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों का मौसम सुहावना रह सकता है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं से गर्मी में राहत महसूस हो सकती है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। इसके चलते मौसम में मामूली ठंडक का अहसास रहा। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 41 प्रतिशत और न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवाओं की औसत गति 3.4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा लेकिन हवाओं की गति सामान्य तेज रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी