Kanpur weather Update: कुछ दिन हवाओं में रहेगी हल्की ठंडक, गर्मी से मिल सकती राहत

उत्तर पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आनी शुरू हो गई हैं जिससे गर्मी में ये तेज हवाएं कुछ दिन राहत दे सकती हैं। बंगाल की खाड़ी पर भी विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है जिससे फिलहाल तापमान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद कम है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 12:46 PM (IST)
Kanpur weather Update: कुछ दिन हवाओं में रहेगी हल्की ठंडक, गर्मी से मिल सकती राहत
कानपुर की फिजाओं में हो रहा ठंडक का अहसास।

कानपुर, जेएनएन। शहर में बीते कुछ दिन पहले राजस्थान में बने चक्रवात से आने वाली हवाओं से मौसम में आई गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाओं से हल्की ठंडक का अहसास होगा और न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। कानपुर शहर में भी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है और सुबह के समय मौसम खुशगवार रहने लगा है, फिलहाल यह स्थिति कुछ दिनों तक ही रहनेवाली है। 

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी, उमस और बढ़ते हुए तापमान के बीच उत्तर पश्चिमी हवा राहत लेकर आई है। कुछ दिन तापमान में बेहद हल्की सी ठंडक रहेगी, तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद कम है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवा को मैदानी राज्यों की ओर ला रही है। राजस्थान के पास बना विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, जिससे हीटवेव बनना बंद हो गया है। गुजरात और राजस्थान की गर्म हवा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश की ओर आना रुक गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी का स्तर फिर से बढ़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का उतार चढ़ाव रहेगा। हवा सामान्य से तेज चलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा 6.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

chat bot
आपका साथी