Kanpur weather Update: शहर में शाम तक सक्रिय होगा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी के साथ बारिश की भी संभावना

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ये प्री मानसून की गतिविधियां तापमान में वृद्धि को बढ़ने नहीं देती हैं। प्री मानसून गतिविधियों की अनुपस्थिति से तापमान में वृद्धि होती है जिससे हीटवेव बन जाती है। लेकिन अगले हफ्ते के अंत तक हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:45 AM (IST)
Kanpur weather Update: शहर में शाम तक सक्रिय होगा दूसरा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी के साथ बारिश की भी संभावना
कानपुर में प्री मानसून की गतिविधियों से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। पश्चिमी हिमालय में 20 अप्रैल की शाम तक एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अपना प्रभाव शुरू कर देगा। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, उत्तर पश्चिम भारत में तेज धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें के लिए जिम्मेदार होगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों जैसे जैसलमेर, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, सीकर और अलवर में धूल भरी आंधी आ सकती है। दिल्ली एनसीआर की बात करें ताे 20 अप्रैल की शाम तक हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी होने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ये प्री मानसून की गतिविधियां तापमान में वृद्धि को बढ़ने नहीं देती हैं। प्री मानसून गतिविधियों की अनुपस्थिति से तापमान में वृद्धि होती है जिससे हीटवेव बन जाती है। लेकिन अगले हफ्ते के अंत तक हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में फिर आंधी के आसार हैं। धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

इनका ये है कहना: चंद्राशेखर आजाद यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय का पूर्वानुमान है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर- पश्चिम राजस्थान और पश्चिम-मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बादलों की गरज और धूल भरी आंधी की संभवना है।

chat bot
आपका साथी