Kanpur Weather Update: उत्तर पश्चिमी हवा पर लगा ब्रेक, अाने वाले दो दिन में बढ़ेगी उमस और गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के रास्ते भारत की ओर बढ़ रहा जिसके सक्रिय होने से तापमान बढ़ने के आसार बन गए हैं। उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवह रुक जाने से वातावरण में आर्द्रता का स्तर और कम होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:50 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:50 AM (IST)
Kanpur Weather Update: उत्तर पश्चिमी हवा पर लगा ब्रेक, अाने वाले दो दिन में बढ़ेगी उमस और गर्मी
कानपुर में फिर मौसम के तेवर गर्म होंगे।

कानपुर, जेएनएन। अगले दो दिन उमस और गर्मी का स्तर बढ़ेगा। हवा की रफ्तार कम हो जाएगी। वातावरण में नमी के स्तर में कमी आएगी। शहर में आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और बढ़ने वाले हैं। 

जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से जहां जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। उसकी मौजूदा लोकेशन अफगानिस्तान के पास है। डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश के पास बन रहा है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी असम के पास विकसित हुआ है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। राजस्थान के पास विपरीत हवा का क्षेत्र बन सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान केरल, कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना में भी वर्षा के आसार हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी। अत्याधिक ऊंचाई पर बादल छाएंगे।

chat bot
आपका साथी