Kanpur Weather Update: राहत दे रही रात की हल्की ठंडी हवा, दिन में सताएगी लू जैसे थपेड़े

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के बनने से दो तरह की हवाएं मैदानी क्षेत्र में आ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा और दिन गर्मी में इजाफा होने की संभावना है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 09:49 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 09:49 AM (IST)
Kanpur Weather Update: राहत दे रही रात की हल्की ठंडी हवा, दिन में सताएगी लू जैसे थपेड़े
कानपुर में मौसम के तेवर हो सकते हैं गर्म।

कानपुर, जेएनएन। इटावा, औरैया, कानपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद समेत आसपास के अन्य जिलों में गर्मी और हल्की ठंडक का अहसास कराने वाली हवाएं आ सकती हैं। दोनों के मिलने से तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, जिससे रात में मौसम खुशनुमा और दिन में लू जैसे थपेड़े सता सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति सामान्य से तेज रहने की संभावना है, यह स्थिति जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई है। यह चीन की ओर बढ़ रहा है। नया विक्षोभ बुधवार की शाम तक भारत में प्रवेश कर जाएगा। दोनों के असर से राजस्थान के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन गया है। एक अन्य चक्रवाती हवा का क्षेत्र ओडिसा के पास सक्रिय है। राजस्थान की ओर से गर्म हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर जा रही है, जबकि ओडिसा की ओर से हल्की ठंडक भरी हवा चल रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र तमिलनाडु के पास बना हुआ है। अगले 24 घंटे के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। गर्म हवा लू जैसे थपेड़ों के अहसास कराएंगे। ओडिशा की ओर हल्की ठंडी हवा आएगी। इसमें नमी की अधिकता रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6, न्यूनतम 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। हवा 4.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 38 फीसद रिकार्ड हुआ।

chat bot
आपका साथी