Kanpur Weather Update: राजस्थान की हीटवेव शहर को कर रही गर्म, उमस संग लू चलने के आसार

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से खास असर नहीं दिखाई दे रहा है और राजस्थान के पास सक्रिय चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से गर्मी में इजाफा हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से मौसम गर्म बना रहेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:49 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:49 AM (IST)
Kanpur Weather Update: राजस्थान की हीटवेव शहर को कर रही गर्म, उमस संग लू चलने के आसार
कानपुर में गर्म हुए मौसम के तेवर।

कानपुर, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ राजस्थान की हीटवेव ने शहर को गर्म करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उमस और लू चलने के आसार तेज हो गए और गर्म हवाओं ने तेजी पकड़ ली है। वहीं न्यूनतम तापमान में अचानक हुई वृद्धि से मौसम के तेवर भी गर्म हो गए हैं। दिन में चटक धूप अब लोगों को बेहाल कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बना पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। सोमवार की रात से उत्तर पश्चिमी हवा आनी शुरू हो गई है। यह राजस्थान और गुजरात के पास बन रहे हीटवेव की वजह से गर्म होकर मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही है। राजस्थान में हीटवेव चक्रवाती हवा के क्षेत्र के चलते बना है। वहां रेत गर्म हो रही है, जिसकी गर्माहट चक्रवाती हवा अन्य राज्यों की ओर चलने लगी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हल्की बर्फबारी हुई और वहां की हल्की ठंडक भी आनी शुरू हो गई है। इसके बीच राजस्थान की हीटवेव के चलते पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखाई दे रहा है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी बढ़ने की संभावना है। अधिकतम आद्रता में उतार चढ़ाव हो रहा है। राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन रहा है। अरब सागर के ऊपर एंटी साइक्लोन सक्रिय है।

chat bot
आपका साथी