Kanpur Weather Update: होली में रंग खेलने के लिए मुफीद रहेगा मौसम, कम रहेगी हवा की रफ्तार

उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा पर अंकुश लगने से रंग खेलने वालों को राहत रहेगी। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद तापमान भी बढ़ने की संभावना बनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी और बर्फबारी के आसार हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 12:57 PM (IST)
Kanpur Weather Update: होली में रंग खेलने के लिए मुफीद रहेगा मौसम, कम रहेगी हवा की रफ्तार
दानी क्षेत्रों की ओर हल्की हवा चल सकती है।

कानपुर, जेएनएन। होली के दिन तापमान रंग खेलने के लिए मुफीद रहेगा। हवा न के बराबर चलेगी, जबकि आर्द्रता और भी कम हो जाएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह बदलाव रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय रहने से होगा। इसकी वजह से उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा पर अंकुश लग जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास आ जाएगा। इससे वहां के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी और बर्फबारी के आसार हैं। पूर्वोत्तर के क्षेत्रों और दक्षिण भारत के केरल में छिटपुट बारिश हो सकती है। अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. पांडेय के मुताबिक दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान और कच्छ क्षेत्र में एंटी साइक्लोन बन रहा है। इससे मैदानी क्षेत्रों की ओर हल्की हवा चल सकती है। सौराष्ट्र, कच्छा, कोंकण और गोवा में तापमान गर्म रहेगा। सिक्किम, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, केरल में आंधी आने की आशंका है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

कानपुर, लखनऊ, हरदोई, फतेहपुर, प्रयागराज, अलीगढ़, फर्रुखाबाद समेत अन्य शहरों में दोपहर के समय गर्मी और उमस जैसे हालात रहेंगे। तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5, न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम आर्द्रता 71 फीसद रही। हवा की औसत गति 5.4 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

chat bot
आपका साथी