Kanpur Weather Update: उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा से मिली राहत, फिलहाल नहीं बढ़ेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद मौसम में अचानक हुए परिवर्तन ने लोगों को राहत दी है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के स्तर में बढ़ोतरी की फिलहाल संभावना नहीं है। मैदानी क्षेत्रों में नम हवाएं आ रही हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:51 AM (IST)
Kanpur Weather Update: उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा से मिली राहत, फिलहाल नहीं बढ़ेगा तापमान
कानपुर में मौसम सुहाना हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। गर्मी, उमस और बढ़ते हुए पारे के बीच ठंडी हवा राहत लेकर आ रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। दोपहर में चटख धूप निकलने के बावजूद गर्मी का असर कुछ कम है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद से बना हुआ है। इसका असर अगले चार से पांच दिन तक रहने के आसार हैं। हवा सामान्य से तेज चलेगी।

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके चलते कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती, मऊ समेत अन्य जिलों में बदली छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के पास विपरीत चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन रहा है। यह वहां की नमी लिए हवा को मैदानी इलाकों में ला रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ और आने के आसार हैं। यह 14 या 15 अप्रैल तक सक्रिय रह सकता है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी