Kanpur Weather Alert: प्रदेश के ऊपर बना चक्रवात, 48 घंटों में तेज हवा के साथ हो सकती हल्की बारिश

Kanpur Weather Alert बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र अब आंशिक रूप से मैदानी इलाकों और शेष समुद्री भाग पर बना हुआ है। यह ओडिशा छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्सों को कवर कर रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:37 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:37 AM (IST)
Kanpur Weather Alert: प्रदेश के ऊपर बना चक्रवात, 48 घंटों में तेज हवा के साथ हो सकती हल्की बारिश
कानपुर में मौसम की संभावित स्थिति से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Kanpur Weather Alert उत्तर प्रदेश के ऊपर क्षेत्रीय चक्रवात विकसित हो चुका है। बादलों की टर्फ लाइन मध्य प्रदेश के पास पहुंच गई है। इस कारण से मौसम के बदलने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। गर्मी और उमस के बीच तेज हवा चलने और बारिश की संभावना भी बन रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया की  18 जुलाई तक देश भर में मौसमी वर्षा की कमी आठ फीसद थी जो अब घटकर केवल तीन फीसद रह गई है। सोमवार को इसके दो फीसद तक और गिरने की उम्मीद है। जल्द ही एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव में अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ, महीने के अंत तक मौसमी वर्षा अपने औसत आंकड़ों तक भी पहुंच सकती है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र अब आंशिक रूप से मैदानी इलाकों और शेष समुद्री भाग पर बना हुआ है। यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्सों को कवर कर रहा है। अगले 48 घंटों में यह मौसमी सिस्टम ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी। इसके बाद, पूर्वी राजस्थान के बाहरी इलाके से, यह मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएगा और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के इलाकों से उत्तर की और बढ़ जाएगा। जिसके कारण 27 जुलाई बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र अब आंशिक रूप से मैदानी इलाकों और शेष समुद्री भाग पर बना हुआ है। यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को कवर कर रहा है। अगले 48 घंटों में यह मौसमी सिस्टम ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी। इसके बाद, पूर्वी राजस्थान के बाहरी इलाके से, यह मौसमी सिस्टम कमजोर हो जाएगा और उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के इलाकों से उत्तर की और बढ़ जाएगा। जिसके कारण 27 जुलाई से 28 जुलाई के बीच उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। कानपुर मंडल में मध्यम ,दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी