Highlights Kanpur Panchayat Election Voting News: कानपुर में देर रात तक हुआ 71.87 फीसद मतदान, 9711 उम्मीदवारों का भविष्य लॉक
Kanpur UP Panchayat Election Voting News Update पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में खूब गहमागहमी दिख रही है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 12.53 लाख मतदाता डालेंगे वोट। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने भ्रमण कर जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था।
कानपुर, जेएनएन। Kanpur UP Panchayat Election Voting News Update जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 826 मतदान केंद्रों के 1994 बूथों पर वोट डाले गए। पिपरगंवा में मतपेटिका के अंदर पानी डालने की घटना को छोड़ दें तो कहीं भी कोई हिंसा की घटना नहीं हुई। फर्जी मतदान के आरोप में छिटपुट मारपीट और हाथापायी की घटनाएं हुईं। 12,53, 056 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था, लेकिन फीसद मतदाता ही वोट देने आए और उन्होंने इन पदों के लिए 9711 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला किया। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा जोश देखने को मिला। गांव के विकास को लेकर गंभीर मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे और तब तक डटे रहे जब तक कि मताधिकार का प्रयोग नहीं कर लिया।
आधा दर्जन केंद्रों पर देर रात तक चला मतदान: एडीजी जोन भानु भाष्कर ने कल्याणपुर तो पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने घाटमपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्था जांची। सुबह मतदान थोड़ा धीमा रहा, लेकिन सूरज के चढऩे के साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ा और कई केंद्रों पर देर रात तक मतदान हुआ। भीतरगांव ब्लाक क्षेत्र के कुढऩी में रात नौ बजे तक तो पतारा ब्लाक के दुरौली गांव में रात 10:50 बजे तक, घाटमपुर ब्लाक के अज्योरी में रात नौ बजे और मदुरी में रात सवा नौ बजे तक मतदान हुआ। इसी तरह कल्याणपुर ब्लाक के होरा कछार गांव में 11.2 बजे तक तो शिवराजपुर के बाचीपुर गांव में रात 11.30 बजे मतदाताओं ने वोट डाले।
Panchayat Election Voting HIGHLIGHTS देर रात 12:30 तक सभी ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 71.87 फीसद मतदान हुआ। इसमें शिवराजपुर में सबसे ज्यादा 76.77 और सबसे कम मतदान बिधनू में 68.40 फीसद हुआ। वहीं बिल्हौर में 71.46, ककवन में 72.34, चौबेपुर में 74.53, कल्याणपुर में 70.87, सरसौल में 71.26, घाटमपुर में 69.58, पतारा में 70.14 और भीतरगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायताें में अबतक 73.33 फीसद मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक सभी ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 59.73 फीसद मतदान हुआ है। इसमें ककवन में सबसे ज्यादा 64.10 और सबसे कम मतदान बिधनू में 54.08 फीसद हुआ है। वहीं बिल्हौर में 61.82, शिवराजपुर में 61.85, चौबेपुर में 62.00, कल्याणपुर में 57.98, सरसौल में 57.91, घाटमपुर में 57.26, पतारा में 58.32 और भीतरगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायताें में अबतक 61.93 फीसद मतदान हो चुका है। तीन बजे तक सभी ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 46.46 फीसद मतदान हुआ है। इसमें शिवराजपुर में सबसे ज्यादा 47.78 और सबसे कम मतदान घाटमपुर में 41.11 फीसद हुआ है। वहीं बिल्हौर में 49.29, ककवन में 47.72, चौबेपुर में 46.33, कल्याणपुर में 47.50, सरसौल में 46.59, बिधनू में 45.00, पतारा में 44.10 और भीतरगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायताें में अबतक 49.62 फीसद मतदान हो चुका है। एक बजे तक सभी ब्लॉक क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 32.47 फीसद मतदान हुआ है। इसमें शिवराजपुर में सबसे ज्यादा 39.99 और सबसे कम मतदान घाटमपुर में 25.80 फीसद हुआ है। वहीं बिल्हौर में 33.92, ककवन में 33.42, चौबेपुर में 32, कल्याणपुर में 33.96, सरसौल में 34.23, बिधनू में 29.14, पतारा में 31.40 और भीतरगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायताें में अबतक 32.49 फीसद मतदान हो चुका है। चौबेपुर के चंपतपुर मतदान केंद्र पर एक बूथ के पीठासीन अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने पर अफरा तफरी मच गई। यहां पर कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया गया। बाद में दूसरा मतदान कर्मी लगाकर प्रक्रिया शुरू कराई गई। निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि 11 बजे उनकी करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही पीठासीन अधिकारी को मतदान केंद्र से हटा दिया गया है। घाटमपुर क्षेत्र के पिपरगवां गांव में मतपेटी के अंदर पानी डाल देने से मतदान रोक दिया गया। मौके पर हंगामा कर रही भीड़ को शांत करा दिया गया है और भारी संख्या में फोर्स पहुंच गया है। शिवराजपुर ब्लॉक क्षेत्र के बैरी गांव में मुहर लगा मतपत्र मतदान केंद्र के बाहर आ गया। उसमें एक प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर मुहर लगी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को जानकारी हुई, इससे हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर छानबीन शुरू की है। बिधनू ब्लॉक के जरकला गांव में बूथ के करीब बस्ता लगाने को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में विवाद हो गया। पुलिस ने शिकायत करने वालों को लाठी पटक कर खदेड़ दिया, जिससे हंगामे के हालात बन गए। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाल ली है। घाटमपुर में गुजेला गांव में निर्वतमान प्रधान के समर्थक अौर प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। एक पक्ष ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। बिल्हौर के दो गांवों में दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। हलपुरा गांव में बीडीसी प्रत्याशी का मतपत्र में चुनाव निशान नहीं होने पर वोटिंग रुकवा दी। इसी वजह से शेषपुर धर्मशाला में भी मतदान रुका रहा। करीब दो घंटे बाद जब दूसरे मतपत्र अफसरों ने मतदान केंद्र पर पहुंचाए तब वोटिंग शुरू हो सकी। जिले में नौ बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। नौ बजे के बाद दो घंटे में दस फीसद वोट बढ़े और 11 बजे तक 19.03 फीसद वोट पड़ गए। अबतक सर्वाधिक 21.75 फीसद मतदान बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र में हो चुका है, वहीं सबसे कम घाटमपुर में 14.59 फीसद वोटिंग हुई है। इसी तरह ककवन में 19.44, िशिवराजपुर में 20.08, चौबेपुर में 18.11, कल्याणपुर में 21.55, सरसौल में 19.86, बिधनू में 19.28, पतारा में 19.43, भीतरगांव में 16.08 फीसद वोटिंग हो चुकी है। बिल्हौर क्षेत्र के खाड़ामऊ गांव में मतदाताओं ने सुबह हंगामा शुरू कर दिया। वोट डालने गए ग्रामीणों से मतपत्र पर मुहर लगवाने की जगह अंगूठा का लगवाया जा रहा था। इसकी जानकारी के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसपर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया है। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में आरोपित हिस्ट्रीशीटर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के गांव बिकरू में लोकतंत्र की बयार बह पड़ी हैं। यहां बूथों पर पहुंचकर मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। बिकरू में 9:30 बजे तक 22% मतदान हुआ है। इसी तरह भीटी गांव में भी 15 साल के बाद मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिला है। जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में नौ बजे तक 8.48 फीसद वोटिंग हो चुकी है। दो घंटे के अंदर मतदान गति पकड़ चुका है और बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगती जा रही है। महिलाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। सुबह नौ बजे तक शिवराजपुर और कल्याणपुर ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। शिवराजपुर में 10.67 फीसत और कल्याणपुर में 10.55 फीसद वोटिंग हुई है।
देर रात तक चलता रहा मान-मनौव्वल का सिलसिला: पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में खूब गहमागहमी दिख रही है। उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर आशीर्वाद लिया। देर रात तक उम्मीदवार और उनके समर्थक रूठों को मनाने और अपनों को संभालने में लगे रहे। वे एक दूसरे पर नजर भी रखे रहे ताकि कोई विरोधी उम्मीदवार मतदाताओं को शराब, साड़ी, रुपया आदि का वितरण न कर सके। घर-घर मतदाता पर्चियां भी उम्मीदवारों ने पहुंचाईं ताकि जब कोई मतदाता वोट देने जाए तो उसे इंतजार न करना पड़े। ईश्वरीगंज, हृदयपुर, बरहट बांगर, चौबेपुर, बिल्हौर देहात, सरसौल, हाथीगांव, ख्वाजगीपुर, कमालपुर, बिधनू, उत्तरी, ककवन जैसे गांवों में तो देर रात तक उम्मीदवार रूठों को मनाते रहे। कुछ उम्मीदवारों ने रूठों को मनाने के लिए कसमें तक खाईं और जीतने के बाद समस्याएं खत्म करने का वादा किया। घर की महिलाएं भी महिला मतदाताओं को मनाने निकलीं। इन सबके बीच सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी गांवों में भ्रमण करते रहे और यह जानने का प्रयास किया कि कहीं चुनाव के दिन ङ्क्षहसा तो नहीं होगी। कोई मतदाताओं को डरा धमका तो नहीं रहा है। उन्होंने मतदाताओं से बात भी की।
109 सेक्टर में बांटे गए गांव: प्रशासन ने 590 ग्राम पंचायतों को 109 सेक्टर में विभाजित किया है। इसके साथ ही 21 जोन बनाए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों से कहा गया है कि वे पूरे दिन में एक बार भी मोबाइल बंद नहीं करेंगे। हर घंटे मतदान के आंकड़े कंट्रोल रूम को भेजेंगे और गांवों में भी जाकर देखेंगे कि कहीं किसी मतदाता को कोई रोक तो नहीं रहा है। मतदाताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई भी करनी है।
कहां कितने उम्मीदवार मैदान में -
ब्लाक | प्रधान | बीडीसी सदस्य | मतदाता |
सरसौल | 443 | 456 | 146796 |
कल्याणपुर | 348 | 363 | 140368 |
बिधनू | 502 | 420 | 143846 |
चौबेपुर | 403 | 298 | 112317 |
ककवन | 144 | 146 | 50259 |
घाटमपुर | 716 | 451 | 167373 |
बिल्हौर | 478 | 249 | 135262 |
शिवराजपुर | 424 | 245 | 98589 |
भीतरगांव | 577 | 433 | 138339 |
पतारा | 450 | 341 | 112360 |
इनका ये है कहना -
मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं से अपील है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और अगर कोई डराए या धमकाए तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व निर्वाचन कंट्रोल रूम को दें। - आलोक तिवारी, जिला निर्वाचन अधिकारी
कहां किसके कितने पद -
ब्लाक | प्रधान | बीडीसी | जिपं क्षेत्र |
सरसौल | 62 | 94 | 04 |
बिधनू | 59 | 90 | 03 |
शिवराजपुर | 64 | 61 | 03 |
पतारा | 50 | 76 | 03 |
कल्याणपुर | 49 | 86 | 03 |
चौबेपुर | 58 | 70 | 03 |
बिल्हौर | 68 | 86 | 03 |
घाटमपुर | 78 | 106 | 04 |
ककवन | 25 | 32 | 02 |
भीतरगांव | 77 | 89 | 04 |
अहम तथ्य: प्रधान के कुल पद हैं 590 बीडीसी सदस्य के हैं 789 जिला पंचायत सदस्य पद हैं 32