20 दिसंबर को होगा कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव, 12 सदस्यों को वोट देना अनिवार्य, यहां जानिए पूरा शैड्यूल

शनिवार को चुनाव को लेकर हुई बैठक में महेंद्र कुमार तुलस्यान को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सत्यनारायण सिंहानिया करुणेश कुमार मिश्रा को दी गई। 20 दिसंबर को मतदान कानपुर कपड़ा कमेटी कार्यालय में ही सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:14 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:14 AM (IST)
20 दिसंबर को होगा कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव, 12 सदस्यों को वोट देना अनिवार्य, यहां जानिए पूरा शैड्यूल
आठ दिसंबर को मिलेंगे नामांकन फार्म चुनाव अधिकारी नियुक्त।

कानपुर, जागरण संवाददाता। दो वर्ष के कार्यकाल के कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे। इसमें 12 सदस्यों को वोट देना अनिवार्य है। आठ दिसंबर को नामांकन पत्र मिलने लगेंगे और इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में शनिवार को कानपुर कपड़ा कमेटी की बैठक में चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई।

2017, 2019 के बाद अब 2021 में भी कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव दिसंबर में ही होंगे। पहले दो बार चुनाव नौ माह देरी से कराए गए। इस बार भी यही स्थिति है। शनिवार को चुनाव को लेकर हुई बैठक में महेंद्र कुमार तुलस्यान को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया। इसका साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सत्यनारायण सिंहानिया, करुणेश कुमार मिश्रा को दी गई। 20 दिसंबर को मतदान कानपुर कपड़ा कमेटी कार्यालय में ही सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। इसके ठीक बाद या अगले दिन सुबह से मतगणना शुरू होगी। कपड़ा कमेटी के इस समय 1,850 सदस्य हैं जिनको वोट डालने का अधिकार है। कमेटी के 23 सदस्य चुने जाने हैं। इसलिए हर मतदाता 23 वोट डाल सकता है लेकिन उसे कम से कम 12 वोट डालना अनिवार्य है। 26 दिसंबर को आम सभा होगी और उसके 15 दिन के अंदर पदाधिकारियों का चयन होगा। बैठक में अध्यक्ष चरनजीत सागरी, प्रधान सचिव अशोक माहेश्वरी, काशी प्रसाद शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, दीपक गुप्ता, अमित दोसर, कमल अग्रवाल, राकेश कपूर टम्मी रहे।

निर्वाचन प्रक्रिया की तारीखें

- 08 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलेंगे।

- 10 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे।

- 11 दिसंबर को नाम वापसी।

- 13 दिसंबर वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन।

- 20 दिसंबर मतदान।

- 26 दिसंबर आम सभा।

chat bot
आपका साथी