अंतरराष्ट्रीय टीम बैटल शतरंज में कानपुर की टीम को मिला दूसरा स्थान, इन तीन खिलाड़ियों का रहा जलवा

एलएएचएस ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय टीम बैटल शतरंज प्रतियोगिता में आठ देशों की 55 टीमों ने हिस्सा लिया। एक ही समय में लगभग 220 खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार अाजमाइश की। प्रतियोगिता में शहर की टीम से जूनियर मास्टर खिलाड़ी तान्या वर्मा के साथ उनकी बहन साक्षी व प्रतिक्षा भी थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:10 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय टीम बैटल शतरंज में कानपुर की टीम को मिला दूसरा स्थान, इन तीन खिलाड़ियों का रहा जलवा
बैटल शतरंज में दूसरा स्थान हासिल करने वाली शहर की टीम में शामिल खिलाड़ी बाएं से साक्षी, तान्या व प्रतिक्षा।

कानपुर, जेएनएन। शह-मात के खेल शतरंज में शहर का प्रदर्शन हाल के दिनों में खूब चर्चित रहा। संक्रमण काल में हुई दर्जनों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शहर के सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों ने छाप छोड़ी। हाल में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय टीम बैटल शतरंज प्रतियोगिता में शहर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान आर्मेनिया की टीम को मिला।

एलएएचएस ग्वालियर अंतरराष्ट्रीय टीम बैटल शतरंज प्रतियोगिता में आठ देशों की 55 टीमों ने हिस्सा लिया। एक ही समय में लगभग 220 खिलाड़ियों ने जीत के लिए जोरदार अाजमाइश की। प्रतियोगिता में शहर की टीम से जूनियर मास्टर खिलाड़ी तान्या वर्मा के साथ उनकी बहन साक्षी व प्रतिक्षा भी थी। चौथे खिलाड़ी के रूप में टीम में अनुपम दत्ता रहे। इन चारों खिलाड़ियों ने बैटल शतरंज में शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश-दुनिया के खिलाड़ियों के बीच शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आर्मेनिया की टीम रही जबकि दूसरा स्थान शहर को मिला। आनलाइन माध्यम से हुई प्रतियोगिता में विशेष प्रकार के साफ्टवेयर की मदद से खिलाड़ियों ने अपने-अपने घरों से हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बड़े फलक पर शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया। खिलाड़ी तान्या ने बताया कि कई टीमों के बीच बेहतर प्रदर्शन करना चुनौतीपूर्ण था। जिसमें सफलता लगातार अभ्यास के चलते प्राप्त की। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।

chat bot
आपका साथी