संक्षेप में पढ़िए कानपुर के खेल मैदानों में हुई गतिविधियां

कानपुर शहर में खेलकूद सबसे आगे हैं रोजाना अलग अलग मैदानों और स्कूल स्तर पर खेल की गतिविधियां जारी रहती हैं। हेपकीडो बाक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से काठमांडू में 26 से 28 नवंबर के बीच संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए कानपुर के खेल मैदानों में हुई गतिविधियां
खेलकूद में आगे हैं कानपुर के खिलाड़ी।
नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में सिमरजीत ने दिखाया दम 

वाराणसी के डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में संपन्न हुई नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर की एथलीट सिमरजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में सिरमजीत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत और ऊंची कूद में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। शहर की अनीता यादव ने भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक झटका। वहीं, हेपकीडो बाक्सिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से काठमांडू में 26 से 28 नवंबर के बीच संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाडिय़ों के बीच शहर की शिखा सैनी, शहनबाज बानो और अभिषाश शर्मा को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के 71 किग्रा भार वर्ग में मयंक दूसरे स्थान पर रहे। - जासं 

आज होंगे मास्टर एथलेटिक्स के ट्रायल 

उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए शहर के खिलाडिय़ों का ट्रायल आरमरीना स्टेडियम अर्मापुर इस्टेट में गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। उप्र स्टेट मास्टर प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ी 100, 800 मीटर दौड़ के साथ शाटपुट, डिस्कस थ्रो, लांग जंप में होने वाले ट्रायल में शामिल होंगे। यह जानकारी कानपुर मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव विनय अवस्थी ने दी। - जासं 

chat bot
आपका साथी