संक्षेप में पढ़ें - कानपुर नगर की खेल जगत से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में खेलकूद सबसे आगे हैं रोजाना अलग अलग मैदानों और स्कूल स्तर पर खेल की गतिविधियां जारी रहती हैं। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग में बुधवार को कानपुर साउथ मैदान में केएन टाइटन बनाम सिविल्स के बीच मुकाबला खेला गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़ें - कानपुर नगर की खेल जगत से जुड़ी खबरें
खेलकूद में आगे हैं कानपुर के खिलाड़ी।
केएन टाइटन ने सिविल्स एकादश को हराया

कानपुर : कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग में बुधवार को कानपुर साउथ मैदान में केएन टाइटन बनाम सिविल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें टाइटन एकादश ने सिविल्स को तीन विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिविल्स ने 35 ओवर में 161 रन बनाए। जवाब में में उतरी टाइटन की टीम ने सात विकेट पर लक्ष्य को हासिल किया। टाइटन की ओर से पारस शर्मा ने 42 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। - जासं 

तीन को उप्र माउंटेन बाइक का ट्रायल, खिलाड़ी दिखाएंगे दम 

कानपुर : उप्र साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा तीन अक्टूबर को ट्रांस गंगा सिटी में सरैया क्राङ्क्षसग के पास उप्र माउटेन बाइक के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों के 30 साइक्लिस्ट दम दिखाएंगे। सब जूनियर व व जूनियर वर्ग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र के साथ ट्रायल स्थल पर सुबह पहुंच सकते हैं। ट्रायल का उद्घाटन  उप्र साइक्लिंग एसोसिएशन के चेयरमै धीरेंद्र सिंह करेंगे। ट्रायल में शहर के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। - जासं   दो को ग्रीनपार्क में होगा क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन 

कानपुर : क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग द्वारा ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ओपेन महिला व पुरुष वर्ग की तीन किमी की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी दो अक्टूबर को सुबह छह बजे तक क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय ग्रीनपार्क में संपर्क कर सकते हैं। - जासं 

chat bot
आपका साथी