केंद्रों की सूची में पता चल जाएगा कहां देनी परीक्षा, बदलाव के बहाने नए विद्यालयों को बनाया जा सकता है सेंटर

30 से 50 फीसद तक बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र कोरोना महामारी को देखते हुए इस सत्र की परीक्षा में शासन ने हर परीक्षार्थी को 12 वर्गफुट के बजाए 24 वर्गफुट जगह देने का फैसला किया है। ऐसे में जिले के अंदर जो परीक्षा केंद्र बनेंगे

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 03:33 PM (IST)
केंद्रों की सूची में पता चल जाएगा कहां देनी परीक्षा, बदलाव के बहाने नए विद्यालयों को बनाया जा सकता है सेंटर
इसके लिए अभी से संचालक जोर-जुगाड़ लगाना शुरू कर चुके

कानपुर, जेएनएन। यूपी बोर्ड की परीक्षा स्कीम को लेकर भले ही अभी संशय की स्थिति हो, हालांकि सोमवार तक बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने की प्रबल संभावना है। सूची में जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा, उसमें यह भी स्पष्ट होगा कि परीक्षार्थी को कहां जाकर परीक्षा देनी है। यानि परीक्षार्थियों की आवंटन संख्या का भी जिक्र केंद्र के ठीक सामने किया गया है। वहीं एक ओर जहां सभी संचालक सूची आने का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं बने हुए केंद्रों में कमी निकालकर बदलाव करते हुए अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का खेल भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए अभी से संचालक जोर-जुगाड़ लगाना शुरू कर चुके हैं। 

परीक्षार्थियों के लिए लिया गया ये फैसला

30 से 50 फीसद तक बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र कोरोना महामारी को देखते हुए इस सत्र की परीक्षा में शासन ने हर परीक्षार्थी को 12 वर्गफुट के बजाए 24 वर्गफुट जगह देने का फैसला किया है। ऐसे में जिले के अंदर जो परीक्षा केंद्र बनेंगे, वह पिछले सत्र की अपेक्षा 30 से 50 फीसद अधिक होंगे। परीक्षा 2020 में जिले के अंदर 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि परीक्षा 2021 के लिए इनकी संख्या 150 के करीब पहुंच सकती है। 

इनका ये है कहना

11 से 16 जनवरी के बीच प्रदेश के हर जिले में बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी जानी थी। हालांकि शुक्रवार तक सूची नहीं आई। अब उम्मीद है, कि सोमवार तक सूची मिल जाएगी। 

                                                                                                               सतीश तिवारी, डीआइओएस 

chat bot
आपका साथी