मौरंग भरे ट्रक में आई खराबी के कारण 15 घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे, रेंगता रहा यातायात

यमुना पुल पर खराब हुए ट्रक के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर लगे जाम में दोनों ओर हल्के व भारी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। धीरे-धीरे वाहनों की कतार कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र से सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव तक पहुंच गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 06:20 PM (IST)
मौरंग भरे ट्रक में आई खराबी के कारण 15 घंटे जाम रहा कानपुर-सागर हाईवे, रेंगता रहा यातायात
कानपुर सागर हाईवे में जाम लगने के कारण मुख्यालय के यमुना पुल में लगी ट्रकों की कतार।

हमीरपुर, जेएनएन। मुख्यालय स्थित यमुना पुल पर मौरंग लादकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला रविवार रात को टूट गया। इससे तिरछी अवस्था में ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया और कानपुर-सागर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची यातायात व कोतवाली पुलिस ने ट्रक को हटवाया। रात 12 बजे लगे जाम को अगले दिन दोपहर दो बजे खुलवाया जा सका।अधिक संख्या में वाहनों के जाम में फंसे हाेने से मार्ग पर घंटों यातायात रेंगता रहा। वहीं, जाम में फंसे यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग बसों से उतरकर पैदल जाने को विवश दिखे। 

इस तरह हटाया गया ट्रक: यमुना पुल पर खराब हुए ट्रक के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर लगे जाम में दोनों ओर हल्के व भारी वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। धीरे-धीरे वाहनों की कतार कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र से सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव तक पहुंच गई। करीब 30 किमी लंबे जाम को खुलवाने में यातायात व कोतवाली पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक हटवाने के लिए क्रेन लेकर पहुंची पुलिस को पहले सफलता नहीं मिली। बाद में ट्रक को खाली करा हटवाया गया। जिसके बाद मौरंग को भी वहां से हटवाने के बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। लेकिन आड़े-तिरछे जाम में फंसे वाहनों को पंक्तिबद्ध करा जाम से निकलवाने में पुलिस का भी पसीना छूट गया। 15 घंटे बाद जाम खुलने पर लोगों के साथ यातायात व कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली। 

जाम में फंसी रहीं रोडवेज बसें व एंबुलेंस: इस भीषण जाम में एंबुलेंस व रोडवेज बसें भी फंस गईं। जिसके कारण एंबुलेंस में सवार मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बसों में बैठे यात्री मजबूरी में बसों से उतर गए और यमुना पुल के उस पार से मुख्यालय की ओर आने के लिए मजबूर हुए। 

chat bot
आपका साथी