कानपुर में सड़कों की बदहाली: दलदल होती जा रही है हाईवे की सर्विस रोड, गुजैनी बाईपास तक लगता भीषण जाम

कानपुर-इटावा हाईवे में बर्रा सात की सर्विस रोड में जलकल द्वारा तीन माह पहले जलकल ने खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत का काम कराया था। इसके बाद से यह छह फीट गहरा व तीन मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 08:56 PM (IST)
कानपुर में सड़कों की बदहाली: दलदल होती जा रही है हाईवे की सर्विस रोड, गुजैनी बाईपास तक लगता भीषण जाम
कानपुर में सड़काें की बदहाली दर्शाती प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। भौंती से रामादेवी की तरफ जाने वाली कानपुर-इटावा हाईवे की सर्विस रोड में छह माह पहले जलकल ने खोदाई कर पानी की लाइन की मरम्मत की थी। इसके कुछ माह बाद मिट्टी भर दी थी। बारिश में यह दलदल होती जा रही है। हर रोज वाहन सवार फंस रहे हैं। इस वजह से जाम लग रहा है। कानपुर-इटावा हाईवे में बर्रा सात की सर्विस रोड में जलकल द्वारा तीन माह पहले जलकल ने खोदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत का काम कराया था। इसके बाद से यह छह फीट गहरा व तीन मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया था।

15 दिन पहले जलकल ने गड्ढे में मलवा और मिट्टी भरवा दिया गया था। बारिश में मिट्टी कट कर बहने लगी है। इस वजह से प्रतिदिन वाहन दलदल में फंस रहे हैं। इससे एक किमी तक जाम लग रहा है। इसमें ज्यादातर बड़े वाहन ही फंसे रहें। जबकि दो पहिया और कार सवार वाहन चालक गुजैनी, दबौली रतनलालनगर होते हुए बर्रा सात कारगिल पेट्रोल पंप अंडरपास के सामने से होते हुए नौबस्ता,कर्रही और रामादेवी की ओर गये। क्षेत्र के चकित सिंह, मोहित सविता ने बताया कि जलकल के अधिकारियों को कई बार सड़क बनवाने के लिए पत्र लिखकर मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इसका नतीजा है कि हर रोज हादसे होते हैं।  स्ट्रीट लाइट भी हो गई है बंद बर्रा सात सर्विस रोड के सामने हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट अक्सर बंद रहती हैं। अगर वाहन की लाइट कम है तो वाहन सवार दलदल फंस जा रहे हैं। कई तो शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों को गड्ढा दिखाई नहीं देता और हादसा हो जाता है।

chat bot
आपका साथी