पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपित, फिर बोला- पुराने विवाद की खुन्नस में ईंट से कूंचकर किया कत्ल

बर्रा के बनपुरवा में फेरी लगाकर गोलगप्पे बेचने वाले की हत्या में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो ईंट से कुचलकर मारने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:56 AM (IST)
पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपित, फिर बोला- पुराने विवाद की खुन्नस में ईंट से कूंचकर किया कत्ल
पुलिस ने गोलगप्पे बचेने वाले की हत्या का राजफाश किया।

कानपुर, जेएनएन। बर्रा के बनपुरवा में पानी के बताशे गोलगप्पे की फेरी लगाने वाले दुकानदार की हत्या की वजह फिरौती मांगना बल्कि पुराने विवाद की खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया गया था। दो दिन तक हुई पूछताछ में पहले तो आरोपित पुलिस को गुमराह करते रहे कि जिंदा पांडु नदी में फेंक दिया था लेकिन सख्ती दिखाए जाने पर सचाई कबूल कर ली। दोनों आरोपितों ने पहले ईंट से कुचलकर हत्या करने की बात कबूली तो पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाया गया शव भी बरामद किया था। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह महेंद्र को बियर और सिगरेट पिलाने की बात कहकर बनपुरवा पुल लेकर आया था। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। 

क्या हुई थी घटना

खिरियाकडोर दतिया मध्य प्रदेश निवासी 22 वर्षीय महेंद्र दोहरे उर्फ हल्के बहनोई पंडोखर दतिया निवासी नंदराम के साथ जरौली में रहकर तीन साल से पानी के बताशे की फेरी लगाने का काम करता था। रविवार की रात फेरी लगाकर वापस लौटने के दौरान रास्ते में दूसरे बताशा दुकानदार रवि प्रजापति और उसके तीन दोस्तों ने महेंद्र को रोका था। नशेबाजी और मौजमस्ती करने का झांसा देकर वह उसे बनपुरवा लेकर आया था। जहां उसने घटना को अंजाम दिया था। शातिर ने रात करीब साढ़े नौ बजे महेंद्र के बहनोई को फोन करके दो लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने नंबर ट्रेस करके रवि प्रजापति को दबोचा था।

पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपित

पूछताछ में आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने महेंद्र को पांडु नदी में फेकने की बात कही थी तो पुलिस ने पीएसी की स्टीमर बोट मंगाकर दिनभर तलाश की थी। लेकिन पांडु नदी में कुछ पता नहीं चला था। बाद में कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने सचाई से पर्दा उठाया था और ईंट से कूचकर हत्या करने की बात कबूली थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया था। थाना प्रभारी बर्रा अजय सेठ ने बताया कि दो दिन तक हुई पूछताछ में शातिर ने बताया कि वारदात से चार दिन पहले हुए विवाद की खुन्नस में उसने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि उसने वारदात में किसी अन्य के शामिल होने की बात से इन्कार किया है। गुरुवार को आरोपित को जेल भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी