राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे शहर के 22 खिलाड़ी, हरियाणा में होगा आयोजन

कराटे की काई स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ी के बीच शहर के होनहार प्रशिक्षक राज प्रताप सिंह की अगुवाई में खेलेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग में संपन्न हुई दर्जनों प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 12:58 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:33 PM (IST)
राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे शहर के 22 खिलाड़ी, हरियाणा में होगा आयोजन
खिलाड़ी पदक हासिल कर खुद को साबित करेंगे।

कानपुर : कराटे खेल में कई बार राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन कर चुके खिलाड़ी अब हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। हरियाणा में 22 व 23 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगिता में शहर के 22 खिलाड़ियों का चयन पिछली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। पदक हासिल करने के लिए खिलाड़ी इन दिनों कोच राज प्रताप सिंह की अगुवाई में खुद को तैयार कर रहे हैं। खिलाड़ी पदक हासिल कर खुद को साबित करेंगे।

कोच राज प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियाेगिता में शहर के 22 खिलाड़ी पदक के लिए दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों ने बालक व बालिका वर्ग में संपन्न हुई दर्जनों प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। जिसके आधार पर उन्हें प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ज्यादातर खिलाड़ियों ने अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसलिए उनकी तैयारियों को और बेहतर कराया जा रहा है। ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन कर सके।

कोच द्वारा खिलाड़ियों को जरौली स्थित पार्क में किक, पंच और फिटनेस की बारीकियों पर कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। बालक वर्ग के खिलाड़ियों को मोहित गुप्ता व तथा बालिका वर्ग की खिलाड़ियों को सरिता प्रशिक्षित करेंगी। खिलाड़ियों के मुताबिक प्रतियोगिता में उप्र के साथ हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध प्रदेश सहित दस राज्यों के खिलाड़ी जूनियर, सीनियर व सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी