वर्चुअल नेशनल कराटे में कानपुर की बेटियों का दबदबा, अब विश्व स्तर पर दिखाएंगी दम

फेडरेशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर से शामिल हुए 200 खिलाड़ियों ने साफ्टवेयर की मदद से कराटे की कला का प्रदर्शन किया। प्राप्त वीडियो को देखकर निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों की जीत-हार का तय किया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:43 PM (IST)
वर्चुअल नेशनल कराटे में कानपुर की बेटियों का दबदबा, अब विश्व स्तर पर दिखाएंगी दम
वर्ल्ड कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित शहर के खिलाड़ियों के साथ बीच में कराटे फेडरेशन के महासचिव बाबुल।

कानपुर, जेएनएन। इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड कराटे फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा हुई वर्चुअल नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शहर की बेटियों का दबदबा देखने को मिला। नेशनल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शहर की 13 बालिकाओं ने जूनियर व सीनियर वर्ग में पदक हासिल कर वर्ल्ड कराटे में चयन करा लिया है। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान फेडरेशन द्वारा किया गया।

फेडरेशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर से शामिल हुए 200 खिलाड़ियों ने साफ्टवेयर की मदद से कराटे की कला का प्रदर्शन किया। प्राप्त वीडियो को देखकर निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों की जीत-हार का तय किया। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड प्रतियोगिता में चयन के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। शहर से इसमें दस खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक और पांच खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर सफलता हासिल की। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान संस्था की चेयरमैन शालिनी भट्ट ने किया।

स्वर्ण व रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी: प्रतियोगिता में सृष्टि पाल, लक्ष्मी पाल, अक्षत जायसवाल, पलक दिवाकर, अर्थववीर, तनिष्क वर्मा, विशाल कुशवाहा, आशुतोष गुप्ता, साहिल शर्मा और शालिनी ने स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में बेबिन भट्ट, विवेक दिवाकर, सुहानी निगम, समृद्धि पांडेय, शब्द शर्मा को सफलता मिली।

chat bot
आपका साथी