कानपुर में रामलीला शुरू, आज परेड में ताड़का वध और जनक नगर भ्रमण लीला का मंचन

कानपुर में प्रमुख परेड रामलीला मंचन की शुरुआत हो चुकी है यहां पर एलइडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। आज से चंद्रिका देवी मंदिर और शास्त्री नगर छोटा सेंटर पार्क समेत कई जगह पर रामलीला की शुरुआत हो जाएगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:40 PM (IST)
कानपुर में रामलीला शुरू, आज परेड में ताड़का वध और जनक नगर भ्रमण लीला का मंचन
कानपुर में रामलीला की शुरुआत हो गई है।

कानपुर, जेएनएन। शहर की प्रमुख परेड रामलीला की शुरुआत मंगलवार की रात से हो चुकी है, श्रीराम जन्म की लीला मंचन के बाद बुधवार की रात ताड़का वध, जनक नगर भ्रमण और फुलवारी लीला तथा गौरी पूजन का मंचन होगा। मथुरा से आए कलाकर रामलीला का मंचन कर भक्तों को त्रेतायुग का दर्शन करा रहे हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रसारण की भी तैयारी की जा रही है, फिलहाल पंडाल में एलइडी पर रामलीला का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत पंडाल में बैरीकेडिंग आदि लगाई गई है। मेस्टन रोड रामलीला स्थल से मंचन का सीधा प्रसारण रामलीला परेड ग्राउंड पर किया जाता है। बुधवार की रात चंद्रिका देवी स्थित रामलीला मैदान में आहिल्या उद्वार, फुलवारी लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, शास्त्री नगर स्थित छोटा सेंटर पार्क में राम जन्म व नारद मोह लीला का मंचन होगा।

मेस्टन रोड स्थित भवन में महाराज प्रयाग नारायण तिवारी परिवार की छठवीं व सातवीं पीढ़ी मुकुल नारायण तिवारी, अभिनव व राघव नारायण तिवारी ने भगवान के मुकुट का पूजन कर रामलीला की शुरुआत मंगलवार की रात से हो गई। रामलीला मंचन का अनवरत सिलसिला दशहरा नवमी तक जारी रहेगा। इसके बाद व्यास महाराज महेश दत्त चतुर्वेदी ने आरती अवध बिहारी की लखन सिया जनक दुलारी की... भजन गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। पहले दिन नारद मोह, रामजन्म व बाल लीलाओं का मंचन कलाकारों ने किया। नारद मुनि को अंहकार हो जाता है कि उन्होंने काम, मोह, लोभ और कोध्र पर विजय प्राप्त कर ली है।

इस पर भगवान विष्णु लीला रचकर उनके अंहकार को नष्ट करते हैं। लीला का ज्ञान होने पर नारद मुनि भगवान विष्णु को श्राप देते हैं कि आपकी लीला से स्त्री के लिए मैंं परेशान हुआ हूं वैसे ही आप भी मनुष्य रूप में अपनी पत्नी के लिए वन में भटकेंगे। और बंदर और भालुओं की सहायता से आपको भी मदद लेनी पड़ेगी। वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म पर उत्सव मनाया गया। देवताओं ने पुष्प वर्षा के बीच कौशल्या नंदन का धरा पर स्वागत किया। जन्मे राम-रधुराई अवध में बाजे बधाई... भजन पर कलाकारों ने प्रभु की बाल लीलाओं का मंचन कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। सोसाइटी द्वारा लीला का मंचन परेड मैदान में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया गया।

chat bot
आपका साथी