कानपुर: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास एयरफोर्स का खाली प्लॉट है। जिसके पीछे के हिस्से में बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने बाउंड्री वॉल के पास करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:21 PM (IST)
कानपुर: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास मिला वृद्ध का शव। सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। शहर में घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चकेरी में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास स्थित एयरफोर्स के खाली प्लॉट में वृद्ध का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही हत्या की आशंका पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के आवास के पास एयरफोर्स का खाली प्लॉट है। जिसके पीछे के हिस्से में बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने बाउंड्री वॉल के पास करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की। साथ ही उसके कपड़ों की तलाशी ली। बावजूद इसके शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं पुलिस ने वृद्ध की हत्या के बाद शव खाली प्लॉट में फेंके जाने की आशंका पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी ने शव को यहां फेक दिया है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। जांच में जो आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अपराधी के हौंसले कितने बढ़े हुए हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी