कानपुर में कुछ ही देर में तैयार होकर मिल रहे डेथ सर्टिफिकेट, साप्ताहिक बंदी में भी काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी

कोरोना की कहर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आने वालों का फार्म खुद भर रहे हैं जो छोटी-छोटी कमियों को दूर कर देते है। किशोर आहूजा बृजेश समेत अन्य कर्मचारी सुबह कार्यालय आ जाते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:53 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 02:53 PM (IST)
कानपुर में कुछ ही देर में तैयार होकर मिल रहे डेथ सर्टिफिकेट, साप्ताहिक बंदी में भी काम कर रहे नगर निगम कर्मचारी
खबर से संबंधित कानपुर नगर निगम की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग बदनाम है कि बिना सुविधा शुल्क लिए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनते हैं। कई बार आरोप लग चुके हैं, लेकिन कोरोना काल में जहां अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड के नाम पर घर में बैठे हुए हैं वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले विभाग के अफसर व कर्मचारी जुटे हुए हैं। ये कर्मचारी लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्हें महज 24 घंटे में मरीजों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर दे रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने फार्म को भी कर दिया है।

कोरोना की कहर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आने वालों का फार्म खुद भर रहे हैं जो छोटी-छोटी कमियों को दूर कर देते है। किशोर आहूजा, बृजेश समेत अन्य कर्मचारी सुबह कार्यालय आ जाते हैं। जो कि इस समय केवल मृत्यु प्रमाण पत्र ही बना रहे हैं। जन्म प्रमाण पत्र लेना बंद कर दिया है। 24 घंटे में प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। साथ ही खुद ही अपने पैसे से भरने वाले फार्म खरीद लिए हैं। नगर स्वास्थ्य अफसर डॉ अजय संखवार ने बताया कि जनता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी