कानपुर की महिला पार्षद ने महापौर से मांगी इच्छा मृत्यु, जानिए-क्या है पूरा मामला

कानपुर के वार्ड 26 की पार्षद ने महापौर को पत्र सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। कार्यकारिणी के सदस्य चयन के दौरान यह पत्र मिलने से सदन के सदस्यों में चिंता छा गई और कारण का निवारण करने पर जोर दिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:40 PM (IST)
कानपुर की महिला पार्षद ने महापौर से मांगी इच्छा मृत्यु, जानिए-क्या है पूरा मामला
कानपुर में नगर निगम की पार्षद की मांग से सभी ने जताई चिंता।

कानपुर, जेएनएन। वार्ड 26 गांधीग्राम की महिला पार्षद ने नगर निगम सदन में महापौर से इच्छा मृत्यु की मांग की है। पार्षद ने कहा कि कई वार्डों में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं, जबकि उनके वार्ड में विकास नहीं हो रहा। महापौर ने नगर आयुक्त को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

पार्षद विजय लक्ष्मी यादव ने महापौर प्रमिला पांडेय को दिए पत्र में कहा है कि वह शहर में सबसे ज्यादा वोटों से जीती थीं, जनता उनसे विकास की अपेक्षा कर रही है। एक करोड़ रुपये के काम हर वार्ड में कराने के सदन ने आदेश दिए थे, पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। सीवर लाइन चोक है। त्रिमूर्ति मंदिर के बगल से गांधीग्राम मुख्य नाला भरा है। भूमाफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने इच्छा मुत्यु की मांग की।

अब नहीं लड़ेंगे चुनाव

निर्दलीय पार्षद मनोज पांडेय ने महापौर से कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह जिसको वोट देने को कहेंगी, उसी को वोट डाल देंगे। हर बार कार्यकारिणी चुनाव का पर्चा भर देने से दलों का समीकरण बिगड़ जाता था।

निष्कासित पार्षद भाजपा प्रत्याशी के बने प्रस्तावक

निष्कासित पार्षद राघवेंद्र मिश्र भाजपा प्रत्याशी घनश्याम गुप्ता के प्रस्तावक बने। नगर निगम कार्यकारिणी के वर्ष 2019 में हुए चुनाव में राघवेंद्र मिश्र बागी के रूप में चुनाव लड़ा था और जीत भी गए। इसके चलते पार्टी से निष्कासित किया गया था।

chat bot
आपका साथी