Kanpur Nagar Nigam घर-घर से उठवा रहा गीला व सूखा कूड़ा, घरों में लगाई जा रही स्मार्ट चिप

नगर निगम अभी जोन दो तीन अौर छह में घर-घर से गीला व सूखा कूड़ा अभी उठवा रहा है। पूरे 110 वार्डों में कूड़ा उठाने का खाका तैयार किया जा रहा है ताकि घर से ही गीला व सूखा कूड़ा उठकर भाऊसिंह पनकी स्थित प्लांट तक कूड़ा पहुंच जाए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 03:43 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 03:43 PM (IST)
Kanpur Nagar Nigam घर-घर से उठवा रहा गीला व सूखा कूड़ा, घरों में लगाई जा रही स्मार्ट चिप
कानपुर नगर निगम की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम पहले चरण में 30 वार्डों में स्मार्ट सिटी के माध्यम से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठा रहा है। इसको लेकर हर घर में  स्मार्ट चिप लगायी जा रही है। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि कूड़ा घरों से उठा या नहीं। साथ ही गीला व सूखा कूड़ा कौन नहीं दे रहा है अौर कौन घर से बिल्कुल कूड़ा नहीं मिल रहा है। पहले चरण में बिल्कुल कूड़ा न देने वालों पर जुर्माना लगाने की भी व्यवस्था की गई है।

नगर निगम अभी जोन दो, तीन अौर छह में घर-घर से गीला व सूखा कूड़ा अभी उठवा रहा है। पूरे 110 वार्डों में कूड़ा उठाने का खाका तैयार किया जा रहा है ताकि घर से ही गीला व सूखा कूड़ा उठकर भाऊसिंह पनकी स्थित प्लांट तक कूड़ा पहुंच जाए। सड़क पर गंदगी नहीं अाएगी तो दिक्कत नहीं होगी। वर्तमान समय में साढ़े पांच हजार सफाई कर्मचारी सफाई के लिए लगे हैं। पूरे शहर में गीला व सूखा कूड़ा उठने पर गंदगी सड़क पर नहीं अाएगी। इससे कूड़ाघर भी बंद हो जाएंगे। केवल ट्रांसफर स्टेशन रहेंगे। अभी नगर निगम ने छह स्थानों में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया है। यहां से बंद वाहनों में कूड़ा प्लांट तक जाता है। नगर निगम वर्ष 2022 तक पूरे शहर से गीला व सूखा कूड़ा उठाने की योजना बना रहा है। गीला कूड़ा अलग होने पर प्लांट में भी अलग नहीं करना होगा सीधे खाद बनाने में प्रयोग हो जाएगा अौर सूखे कूड़े से भी मलवा व अन्य सामग्री प्रयोग में निकल अाएगी। केवल पांच फीसद ही कूड़ा प्लांट में डंप करने के लिए बचेगा। नगर अायुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बताया कि हर वार्ड में गीला व सूखा कूड़ा उठाने की तैयारी की जा रही है। अभी 30 वार्डों में व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी