Smart City Kanpur: चुन्नीगंज में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, नगर निगम ने वर्कशाप की जगह स्मार्ट सिटी को दी

कानपुर के चुन्नीगंज में 13 हजार वर्ग मीटर में शापिंग कांप्लेक्स में कन्वेंशन सेंटर के साथ कामर्शियल कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। नगर निगम सदन ने वर्कशाप की जगह पर निर्माण के लिए स्मार्ट सिटी को स्वीकृति दे दी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:55 AM (IST)
Smart City Kanpur: चुन्नीगंज में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स, नगर निगम ने वर्कशाप की जगह स्मार्ट सिटी को दी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शापिंग कांप्लेक्स निर्माण की कवायद।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम सदन की स्वीकृति मिलने के बाद ही स्मार्ट सिटी मिशन ने चुन्नीगंज स्थित वर्कशाप की 13 हजार वर्गमीटर जगह पर कन्वेंशन सेंटर-कामर्शियल कांप्लेक्स बनाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। इसके निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। खरीदारी के साथ ही लोग यहां पिकनिक स्पाट का भी मजा ले सकेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले कांप्लेक्स का निर्माण शुरू कराने की तैयारी चल रही है।

चुन्नीगंज स्थित वर्कशाप में नगर निगम की आठ हजार वर्ग मीटर जगह खाली पड़ी है। इस पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा है ताकि शहर के विकास के साथ ही आय का संसाधन भी बढ़ सके। यहां पर शाङ्क्षपग कांप्लेक्स बनाने के साथ ही प्रदर्शनी स्थल व सेमिनार हाल भी बनाया जाएगा। शहर में अभी प्रदर्शनी स्थल नहीं है। रेस्टोरेंट व दुकानों का भी निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सदन में 16 सितंबर को वर्कशाप की जगह पर निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। स्मार्ट सिटी मिशन ने जमीन की नापजोख कराने के साथ ही खाका तैयार करना शुरू कर दिया है ताकि योजना को स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक से स्वीकृत कराके कार्य शुरू कराया जा सके। दिसंबर तक हर हाल में कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसा होगा कन्वेंशन सेंटर-कामर्शियल कांप्लेक्स

कुल जमीन - 13 हजार वर्ग मीटर

लागत - 50 करोड़ रुपये

दो हाल बनेंगे, एक में दो सौ लोगों और दूसरे हाल में आठ सौ लोगों की क्षमता होगी।

यह भी होगा : शापिंग कांप्लेक्स में होंगी 40 दुकानें, रेस्टोरेंट और खाने के स्टाल बनाए जाएंगे और कम से कम दो सेल्फी प्वाइंट होंगे। आधुनिक लाइटें, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बैठने के लिए बेंच भी होगी।

पार्किंग की व्यवस्था : एक बार में साढ़े चार सौ वाहन खड़े करने की होगी व्यवस्था।

चुन्नीगंज से कंपनीबाग चौराहे तक स्मार्ट रोड बनाने की तैयारी : चुन्नीगंज से कंपनीबाग चौराहे तक 45 करोड़ रुपये से स्मार्ट रोड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसका भी सर्वे शुरू हो गया है। वर्तमान में 34 करोड़ रुपये से फूलबाग में 2.34 किमी स्मार्ट रोड का निर्माण कराया जा रहा है।

-चुन्नीगंज वर्कशाप की जगह पर कन्वेंशन सेंटर-कामर्शियल कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाना है। नगर निगम सदन ने जगह की स्वीकृति दे दी है। सर्वे कराकर खाका तैयार किया जाएगा। जल्द निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -आरके सिंह, स्मार्ट सिटी प्रभारी

chat bot
आपका साथी