कानपुर नगर निगम का स्थगित सदन कल, केडीए, जल निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसरों को बुलाया

कानपुर नगर निगम सदन में हंगामे के बाद महापौर ने स्थगित कर दिया था। अब अफसर सदन में नहीं आ रहे हैं जिसे लेकर महापौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सदन में बुलाया है ताकि पार्षदों को सही जवाब दे सकें।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:32 PM (IST)
कानपुर नगर निगम का स्थगित सदन कल, केडीए, जल निगम व पीडब्ल्यूडी के अफसरों को बुलाया
महापौर ने हंगामे के कारण स्थगित किया था सदन।

कानपुर, जेएनएन। महापौर ने स्थगित नगर निगम सदन अब मंगलवार को बुलाया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने जल निगम, पीडब्ल्यूडी और केडीए के अफसरों को बुलाया है। गुरुवार को सदन में हुए हंगामे के बाद अफसर सदन आने से कतरा रहे है। जल निगम के अफसरों ने साफ कहा था कि अब वह सदन में नहीं आएंगे। स्थानीय सरकार के बुलाने के बाद भी सदन में अफसर नहीं आते है तो सदन का अपमान होगा। अब देखना यह है कि अफसर सदन में आते है या नहीं।

अफसर सदन में नहीं आएंगे तो पार्षदों के पूछे सवालों का जवाब कौन देगा। दोनों खेमा इस बार एक-एक गतिविधियों की वीडियोग्राफी की भी तैयारी कर रहा है ताकि कोई गड़बड़ी होती है तो हंगामा करने वालों पर नजर रखी जाए। गुरुवार को पिछले दिनों हुए सदन में जल निगम परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर को पार्षदों द्वारा माला पहने के दौरान धक्का मुक्की की थी इस पर महापौर ने कांग्रेस के तीन पार्षदों को एक दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया था। वहीं नगर आयुक्त अफसरों को लेकर बाहर चले गए थे।

इसको लेकर महापौर ने नाराजगी जतायी थी। सदन स्थगित कर दिया था। साथ ही मंडलायुक्त डॉ राजशेखर को बुलाकर नाराजगी जतायी थी। मामला शासन तक पहुंच गया। मंगलवार को फिर सदन बुलाया गया है। चाचा नेहरू अस्पताल का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। 15 अगस्त तक चाचा नेहरू अस्पताल चालू कराना है। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि संबंधित विभागों के प्रभारियों को पत्र भेजा जा रहा है कि अपने यहां से अफसरों को सदन की कार्यवाही में भेजे।

chat bot
आपका साथी