कानपुर नगर आयुक्त का अफसरों के लिए नया फरमान, अब यह भी होगा काम में शामिल

कानपुर नगर आयुक्त ने बढ़ती जन समस्याओं को देखते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने जोनल प्रभारी अभियंता और स्वास्थ्य अफसर को रोज एक वार्ड में जाकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अफसर वार्ड के विकास कार्यों की गुणवत्ता भी परखेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 01:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 01:54 PM (IST)
कानपुर नगर आयुक्त का अफसरों के लिए नया फरमान, अब यह भी होगा काम में शामिल
कानपुर में नगर निगम के अफसर समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम के अफसर पर घर-घर पहुंचकर शिकायतें सुनकर समस्याएं का निवारण करेंगे। जन शिकायतों और बढ़ती समस्याओं को नगर आयुक्त बेहद नाराज हैं और अफसरों को क्षेत्र में जाकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए हैं। अधीनस्थ अफसरों ने इसपर कार्ययोजना भी बनानी शुरू कर दी है।

शहर में बढ़ती समस्याओं और अफसरों के फील्ड पर न जाने से नाराज नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अफसरों को आदेश दिए हैं कि रोज एक वार्ड का निरीक्षण करके जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं। साथ ही क्षेत्र में चल रहे एक-एक कामों की गुणवत्ता को परखें और कमियों को दूर कराएं।

पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी से शिकायत की थी कि अफसर क्षेत्र में नहीं जाते है। जनता की सुनते नहीं है इसके कारण समस्याओं का क्षेत्र में अंबार बढ़ रहा है और जनता उनको घेर रही है। इस मामले को महापौर ने सदन में भी उठाया। महापौर ने कहा कि वह भी जोन कार्यालय में एक घंटा बैठेंगी और जनसमस्याएं सुनेंगी।

नगर आयुक्त ने सभी जोनों के जोनल प्रभारी, जोनल अभियंता और जोनल स्वास्थ्य अफसरों को आदेश दिए कि रोज अपने-अपने जोन के एक वार्ड में जाए और समस्याओं को देखे। जनता से बातचीत करे जिस समस्या का मौके पर निस्तारण हो सकता है उसको तुरन्त हल कराए और कामों की गुणवत्ता पर भी नजर रखे। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए ।

chat bot
आपका साथी