कानपुर में गंदगी और जलभराव संबंधी समस्याओं के लिए इन नंबराें पर करें संपर्क, नगर आयुक्त सीधे करेंगे बात

नव नियुक्त नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को निरीक्षण में जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव से रूबरू होना पड़ रहा है। जनता की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए और बारिश को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम को नगर आयुक्त ने 24 घंटे के लिए खोल दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:58 PM (IST)
कानपुर में गंदगी और जलभराव संबंधी समस्याओं के लिए इन नंबराें पर करें संपर्क, नगर आयुक्त सीधे करेंगे बात
कानपुर नगर निगम कार्यालय की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। जलभराव, चोक नाली व गली पिट, बेसहारा जानवर, बंद लाइटों, उखड़ी सड़कों की शिकायत नगर निगम के कंट्रोल रूम में करने के साथ ही आप नगर आयुक्त के सीयूजी नंबर पर काल करके और वाट्सएप पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए नगर आयुक्त का सीयूजी नंबर चौबीस घंटे खुला रहेगा। इसके अलावा चौबीस घंटे के लिए कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। तीन पालियों में कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

नव नियुक्त नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन को निरीक्षण में जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव से रूबरू होना पड़ रहा है। जनता की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए और बारिश को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम को नगर आयुक्त ने 24 घंटे के लिए खोल दिया है। कंट्रोल रूम में  जलभराव, नालियों के चोक होने, गली पिट जाम होने, साफ-सफाई अथवा नगर निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली आपात मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता चौबीस घंटे शिकायत दर्ज का सकती है। कंट्रोल रूम में जलभराव से निपटने के लिए एक गैंग तैनात किया जाएगा। जो मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराएगा। नगर आयुक्त ने सख्त आदेश दिए है कि हर हाल में समस्या का निस्तारण कराया जाए। नगर निगम के कंट्रोल रूम के नंबर - 0512-2526004 व 2526005 मोबाइल नंबर - 8601801104 नगर आयुक्त के सीयूजी नंबर 8601811111 पर काल करके अथवा वाट्सएप पर जानकारी देकर समस्या दर्ज करा सकते है।

chat bot
आपका साथी