Coronavirus Effect: सप्ताह में तीसरी बार कानपुर-मुंबई फ्लाइट निरस्त, यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज

मुंबई में कोरोन संक्रमण को देखते हुए चकेरी एयरपोर्ट पर काफी पहले से ही जांच की व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुई कई बार मुंबई की फ्लाइट निरस्त की जा चुकी है। सप्ताह में तीसरी बार फ्लाइट को निरस्त किया गया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:27 PM (IST)
Coronavirus Effect: सप्ताह में तीसरी बार कानपुर-मुंबई फ्लाइट निरस्त, यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज
यात्रियों को मोबाइल और मेल पर सूचना दी।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट को अचानक निरस्त कर दिया गया। यात्रियों को एसएमएस और मोबाइल मैसेज से सूचना दी गई थी। सप्ताह में ऐसा तीसरी बार है, जब मुंबई से आने वाली फ्लाइट को निरस्त किया गया है।

पहले भी निरस्त हो चुकी फ्लाइट

मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुई कई बार मुंबई की फ्लाइट निरस्त की जा चुकी है। हालांकि अधिकारी फ्लाइट निरस्त होने के पीछे ऑपरेशनल कारण बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को भी 124 यात्रियों को मुंबई जाना था, लेकिन फ्लाइट अचानक निरस्त कर दी गई। सभी यात्रियों को उनके मोबाइल नंबर और मेल पर सूचना दी गई। अधिकारियों ने बताया, शनिवार को मुंबई की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर आएगी।

एयरपोर्ट पर हो रही जांच

मुंबई में कोरोन संक्रमण की अधिकता को देखते हुए चकेरी एयरपोर्ट पर काफी पहले से ही जांच की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एयरपोर्ट पर मुंबई, सूरत व अन्य कोरोना संक्रमित वाले प्रांतों-शहरों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। शुरुआत में मुंबई से आई महिला, व्यापारी और युवक कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। इससे एयरपोर्ट पर खासा सतर्कता बढ़ा दी गई है।

chat bot
आपका साथी