कानपुर में महापौर की सख्त चेतावनी, तय दाम से ज्यादा वसूलने वाले जाएंगे जेल

श्मशान घाट पर तय रेट से अंतिम संस्कार कराने के लिए 15 हजार रुपये लिये जा रहे हैं। अधिक रुपये लेने की शिकायत पर महापौर ने सख्त तेवर दिखाते हुए नगर निगम कर्मियों को चेतावनी जारी की है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:56 AM (IST)
कानपुर में महापौर की सख्त चेतावनी, तय दाम से ज्यादा वसूलने वाले जाएंगे जेल
श्मशान घाट पर अधिक धन वसूली की शिकायत।

कानपुर, जेएनएन। श्मशान घाट में तय दामों से ज्यादा वसूली करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों को नगर निगम चिन्हित करेगा और कार्रवाई की जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने साफ कहा कि जनता से मनमाने दाम वसूलने वालों को जेल भेजा जाएगा।

महापौर ने बताया कि श्मशान घाटों में ज्यादा धन वसूलने की शिकायतें आ रहीं हैं। इसको लेकर गुरुवार को भैरोघाट स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण भी किया था। यहां पर लकड़ी विक्रेताओं और अन्य लोगों को चेतावनी दी है कि यदि ज्यादा धन वसूलते पकड़े गए तो जेल भेजा जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए अब श्मशान घाटों में लकड़ी और कर्मकांड के तय दामों के बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही बोर्ड में नगर निगम कंट्रोल रूम और उनका फोन मोबाइल नंबर लिखा जाएगा, ताकि ज्यादा वसूली करने वालों की शिकायत जनता कर सके।

नगर निगम ने तय किए थे दाम : श्मशान घाटों में लकड़ी और कर्मकांड के दामों को लेकर मारपीट हो जाती थी। इसको लेकर वर्ष 2016 में नगर निगम ने ही लकड़ी और कर्मकांड के दाम तय किए थे। भैरोघाट में लगाए गए बोर्ड में चार सौ रुपये मन लकड़ी और कर्मकांड के लिए पांच सौ रुपये जमा होंगे। लकड़ी विक्रेता ही पर्ची काटेंगे।

वसूले जा रहे 15 हजार रुपये : श्मशान घाट में सात मन लकड़ी के दाम चार सौ रुपये प्रति मन के हिसाब से 28 सौ रुपये होते हैं और कर्मकांड के पांच सौ रुपये होते हैं। कुल 33 सौ रुपये जमा हो जाते हैं। इसके अलावा श्मशान घाट में कर्मकांड और अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार से 15 हजार रुपये तक लोगों से वसूले जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी