यूपी दिवस : कानपुर मंडल के श्रमिकों के अब बदलेंगे दिन, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना

श्रम विभाग इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर चुका है। योजना के तहत करीब छह करोड़ रुपये की राशि वितरित करने की तैयारी है। श्रमिकों से मांगे गए आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। अब पात्र श्रमिकों के खातों में हितलाभ की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 09:19 AM (IST)
यूपी दिवस : कानपुर मंडल के श्रमिकों के अब बदलेंगे दिन, सरकार शुरू करने जा रही ये योजना
विवाहित श्रमिक को तीन हजार और अविवाहित श्रमिक को दो हजार रुपये मिलेंगे

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार की ओर से 24 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले यूपी दिवस कार्यक्रम में कानपुर मंडल के 20 हजार से अधिक श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा योजना का लाभ दिया जाएगा। श्रम विभाग इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर चुका है। योजना के तहत करीब छह करोड़ रुपये की राशि वितरित करने की तैयारी है। श्रमिकों से मांगे गए आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। अब पात्र श्रमिकों के खातों में हितलाभ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना में पंजीकृत विवाहित श्रमिक को तीन हजार और अविवाहित श्रमिक को दो हजार रुपये मिलेंगे।

यह पात्रता होनी चाहिए

आधार कार्ड होना अनिवार्य है

मूल रूप से यूपी का निवासी हो 

श्रमिकों का बैंक खाता होना चाहिए

एक साल पहले आवेदन किया गया हो

एक नजर आंकड़ों पर जिला                श्रमिकों की संख्या कानपुर                 10000 कानपुर देहात         2000 औरैया                  2000 कन्नौज                2000 फर्रुखाबाद            2000 इटावा                 2000

इनका ये है कहना

24 जनवरी को यूपी दिवस पर मंडल के 20 हजार श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा योजना के तहत हित लाभ देने की तैयारी है। विवाहित श्रमिक को तीन हजार और अविवाहित श्रमिक को दो हजार रुपये मिलेंगे।

                                                                                                              एसपी शुक्ला, अपर श्रमायुक्त

chat bot
आपका साथी