कानपुर जलनिगम के अफसरों का जुगाड़ लोगों के लिए बना परेशानी का सबब, लीकेज की समस्या से जूझ रही जनता

लेनिन पार्क पीरोड से भदौरिया चौराहा तक जाने वाला रास्ता बीच में खोदा पड़ा। रोज इस रास्ते से निकलते पचास हजार से ज्यादा लोग लगा रहता जाम। तीन दिन पहले जल निगम ने ढाल का लीकेज ठीक करने के लिए आधी से ज्यादा सड़क खोद दी है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:26 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:26 AM (IST)
कानपुर जलनिगम के अफसरों का जुगाड़ लोगों के लिए बना परेशानी का सबब, लीकेज की समस्या से जूझ रही जनता
कानपुर में लीकेज की समस्या को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। जल निगम के घटिया पाइपों के कारण लोगों को पानी तो नहीं मिल पा रहा है, लेकिन ठीक इसके विपरीत खोदी सड़कों के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जल निगम ने लेनिन पार्क पीरोड से भदौरिया चौराहा पीरोड तक जाने वाले रास्ते को बीच में खोदकर छोड़ दिया है। पिछले तीन दिन से गड्ढा है इसके कारण रोज लोग यहां फंसते हैं। इस जगह पर अब तक आठ बार से ज्यादा लीकेज हो चुका है।  लेनिन पार्क पीरोड में ढाल के ऊपर और पास में दो जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। पिछले तीन माह से गड्ढा होने के कारण अब तक कई वाहन चालक गिर चुके हैं और चोटिल हो गए हैं। 

तीन दिन पहले जल निगम ने ढाल का लीकेज ठीक करने के लिए आधी से ज्यादा सड़क खोद दी है। एक ही तरफ से दोनों तरफ के वाहन निकलते हैं। इस रास्ते से रोज पचास हजार से ज्यादा लोग गुजरते हैं। अब गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। शिवेंद्र श्रीवास्तव, विशाल निगम, पूर्व पार्षद अतुल त्रिपाठी, संतोष ने कहा कि पानी तो आज तक नहीं मिल पाया है उल्टे रोज लीकेज के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल निगम ने लीकेज ठीक करने को लेकर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। अब पता नहीं कब गड्ढा भरा जाएगा। इस जगह पर आठ बार से ज्यादा लीकेज हो चुका है। सड़क बनने के साथ ही लीकेज के कारण उखड़ जाती है। भ्रष्ट अफसरों को जेल भेजा जाना चाहिए। घटिया पाइपों की जांच करायी जाए। 

chat bot
आपका साथी