कानपुर में अब छावनी के निवासियों की समस्या का समाधान घर बैठे इस एप से होगा

अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। कानपुर कैंट बोर्ड की बात करें तो यहा ई-छावनी एप पर सभी निवासियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। व्यापार संपत्ति पर लगाए जाने वाले टैक्स मतदाता सूची स्कूल अस्पताल सभी की जानकारी भी इस एप पर अपलोड कर दी गई

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 02:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 02:33 PM (IST)
कानपुर में अब छावनी के निवासियों की समस्या का समाधान घर बैठे इस एप से होगा
लोगों को भी आने वाली समस्याओं से जूझना होगा

कानपुर, जेएनएन। छावनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हेंं जहां नाली, खड़ंजे और गंदगी जैसी छोटी-छोटी समस्याओं की शिकायत करने कैंट बोर्ड नहीं जाना होगा वहीं हाउस और वाटर टैक्स भी घर बैठे ही जमा कर सकेंगे। छावनी क्षेत्र में निर्माण, संपत्ति का नामांतरण या फिर कोई व्यापार शुरू कर रहे हैं तो इसके लिए भी बोर्ड के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब छावनी वासियों की ऐसी सभी समस्याओं का हल ई-छावनी एप करेगा।  सरकार छावनी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं से वाकिफ है। शायद इसीलिए इन समस्याओं के समाधान का विकल्प भी दे दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने देश की सभी 62 छावनियों के लिए ई-छावनी एप की शुरूआत की है जिसने काम भी शुरू कर दिया है। 

हालांकि अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। कानपुर कैंट बोर्ड की बात करें तो यहा ई-छावनी एप पर सभी निवासियों का डाटा अपलोड कर दिया गया है। व्यापार, संपत्ति पर लगाए जाने वाले टैक्स, मतदाता सूची, स्कूल, अस्पताल सभी की जानकारी भी इस एप पर अपलोड कर दी गई है। अधिकारी बताते हैं कि एप के माध्यम से काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन अभी इसकी अधिकारिक शुरूआत होना शेष है। अभी यह ट्रायल प्रक्रिया पर चल रहा है। इसमें आने वाली खामियों को देखा जा रहा है। किसी तरह की समस्या होने पर इसकी सूचना रक्षा मंत्रालय को दी जाएगी ताकि समस्या का समाधान हो सके। क्योंकि एक बार अधिकारिक शुरूआत हो गई तो लोगों को भी आने वाली समस्याओं से जूझना होगा। 

chat bot
आपका साथी