कानपुर में पावर लिफ्टिंग के सब जूनियर वर्ग में श्रीराम अखाड़े के खिलाड़ी छाए

सब जूनियर के 54 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम अखाड़े क सन्नी ने स्वर्ण पदक पर जीता। रितिक का रजत और अभय गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। 59 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम अखाड़े के अक्षय पांडे ने स्वर्ण पदक व सन्नी ने रजत पदक हासिल किया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:33 PM (IST)
कानपुर में पावर लिफ्टिंग के सब जूनियर वर्ग में श्रीराम अखाड़े के खिलाड़ी छाए
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को स्टेट टूर्नामेंट के लिए टीम में चुना जाएगा

कानपुर, जेएनएन। जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता व स्टेट चयन ट्रायल में शहर के खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में श्रीराम अखाड़े के खिलाड़ी अव्वल रहे। शनिवार को श्याम नगर में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीएसी कमाडेंट राजेश कुमार सक्सेना ने बजरंग बली का पूजन कर किया। पहले दिन प्रतियोगिता में हुई विभिन्न आयुवर्ग की स्पर्धाओं में 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव संदीप निगम ने बताया कि सब जूनियर के 54 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम अखाड़े क सन्नी ने स्वर्ण पदक पर जीता। रितिक का रजत और अभय गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। 59 किग्रा भार वर्ग में श्रीराम अखाड़े के अक्षय पांडे ने स्वर्ण पदक व सन्नी ने रजत पदक हासिल किया। तीसरे स्थान पर रहे आशीष को कांस्य से संतोष करना पड़ा। 

जूनियर वर्ग में रितिक ने स्वर्ण व नवाब ने रजत पदक हासिल किया। जूनियर के 59 किग्रा भार वर्ग में शिवा सिंह को स्वर्ण, विकास को रजत और अनुज को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में टीम प्रशांत के शिवा सिंह को स्वर्ण पदक व पावर हाउस जिम के हर्षित को रजत पदक मिला। पहले दिन प्रतियोगिता में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव संदीप निगम ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को स्टेट टूर्नामेंट के लिए टीम में चुना जाएगा।

chat bot
आपका साथी